सब पे करुणा बरसाने वाली शेरावाली लिरिक्स Sabape Karuna Lyrics

सब पे करुणा बरसाने वाली शेरावाली लिरिक्स Sabape Karuna Lyrics

माता रानी दया की सागर,
कहते है सब बात यही,
सब पे करुणा,
सब पे करुणा बरसाने वाली,
शेरावाली मात यही।

जो भी उलझन है दुनिया में,
ये मिटाती सारी है,
सारी दुनिया इन्हे मनाती,
ये जग की महारानी है,
भक्तो के संग में रहती है,
जैसे भी हालात रहे,
सब पे करुणा बरसाने वाली,
शेरावाली मात यही।

सर माथे पर तेरी दया माँ,
सबके सिर पे रहती है,
साथ कभी न छोड़े माँ तू,
साया बनके रहती है,
मैया जी सब कर देती सबके,
बिगड़े दिन रात सही,
सब पे करुणा बरसाने वाली,
शेरावाली मात यही।

तेरे रहते फ़िक्र नहीं,
सब तुझ पर ही छोड़ दिया,
तुझसे मन को लगाया मोह,
माया सब छोड़ दिया,
बिन कहे सब समझे है,
साजन के सब जज्बात यही,
सब पे करुणा बरसाने वाली,
शेरावाली मात यही।

माता रानी दया की सागर,
कहते है सब बात यही,
सब पे करुणा,
सब पे करुणा बरसाने वाली,
 


माँ दुर्गा भजन | Sab Pe Karuna Barshane Wali | Mata Ke Bhajan | Maiya Ke Bhajan | Bittu Singh #devi

Latest Bhajan Lyrics
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url