मैं आता रहूँ दरबार भोलेनाथ

मैं आता रहूँ दरबार भोलेनाथ

मैं आता रहूँ दरबार भोलेनाथ,
मैं पाता रहूँ तेरा प्यार भोलेनाथ,
मैं पाता रहूँ तेरा प्यार भोलेनाथ,
मैं आता रहूँ दरबार भोले नाथ।

मेरी सारी दौलत बाबा,
तेरे चरण की धूली,
तूने उस पल याद रखा जब,
सारी दुनियां भूली,
करना यही उपकार भोलेनाथ,
करना यही उपकार भोलेनाथ,
मैं पाता रहूँ तेरा प्यार भोलेनाथ,
मैं आता रहूँ दरबार भोले नाथ।

अपने बने पराये सारे,
तूने साथ निभाया,
धक्के खाए जग वालो से,
तूने हाथ फिराया,
यूँ ही फिराना हर बार भोलेनाथ,
यूँ ही फिराना हर बार भोलेनाथ,
मैं पाता रहूँ तेरा प्यार भोलेनाथ,
मैं आता रहूँ दरबार भोले नाथ।

सर से लेकर पाँव तलक,
तेरा कर्जा है बाबा,
सोच नहीं सकता था उससे,
दिया है तूने ज्यादा,
श्याम का तू ही संसार भोलेनाथ,
श्याम का तू ही संसार भोलेनाथ,
मैं पाता रहूँ तेरा प्यार भोलेनाथ,
मैं आता रहूँ दरबार भोले नाथ।

आता रहूँ दरबार भोलेनाथ,
मैं पाता रहूँ तेरा प्यार भोलेनाथ,
मैं पाता रहूँ तेरा प्यार भोलेनाथ,
मैं आता रहूँ दरबार भोले नाथ।

भजन श्रेणी : शिव भजन ( Shiv Bhajan)

शुभ सोमवार स्पेशल : सावन के महीने में इस भजन को सुनने से शिवजी आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं
Main Aata Rahun Darabaar Bholenaath,
Main Paata Rahun Tera Pyaar Bholenaath,
Main Paata Rahun Tera Pyaar Bholenaath,
Main Aata Rahun Darabaar Bhole Naath.
Next Post Previous Post