हारे के साथी बनोगे बाबा सहारा तुम्हारा भजन
हारे के साथी बनोगे बाबा सहारा तुम्हारा भजन
जय श्री श्यामजय श्री श्याम
हारे के साथी बनोगे,
बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा,
हारे के साथी बनोगे,
बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा,
किसी के दुखड़े हरोगे,
बाबा ये दुखड़े तुम्हारे हरेगा,
किसी के दुखड़े हरोगे,
बाबा ये दुखड़े तुम्हारे हरेगा।
तुमने किसी रोते को हंसाया,
चेहरे पे इसके मुस्कान आई,
खुशियां जो बांटोगे जग में,
खुशियों से दामन तुम्हारा भरेगा,
हारे के साथी बनोगे,
बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा,
किसी के दुखड़े हरोगे,
बाबा ये दुखड़े तुम्हारे हरेगा।
तुमने किसी गिरते को उठाया,
गिरने ना देगा तुमको कभी भी,
दीनों पे हाथ धरोगे,
सिर पे तुम्हारे ये हाथ धरेगा,
हारे के साथी बनोगे,
बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा,
किसी के दुखड़े हरोगे,
बाबा ये दुखड़े तुम्हारे हरेगा।
तुमने किसी को मंजिल दिलाई,
तेरी भी मंजिल दूर ना होगी,
तुम दो कदम जो चलोगे,
बाबा तुम्हारे संग चलेगा,
हारे के साथी बनोगे,
बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा,
किसी के दुखड़े हरोगे,
बाबा ये दुखड़े तुम्हारे हरेगा।
रोमी ने जीवन में बस इतना जाना,
अच्छे कर्मों का श्याम दीवाना,
ऐसी जो भक्ति करोगे,
बाबा तुम्हारे दिल में बसेगा,
हारे के साथी बनोगे,
बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा,
किसी के दुखड़े हरोगे,
बाबा ये दुखड़े तुम्हारे हरेगा।
हारे के साथी बनोगे,
बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा,
हारे के साथी बनोगे,
बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा,
किसी के दुखड़े हरोगे,
बाबा ये दुखड़े तुम्हारे हरेगा,
किसी के दुखड़े हरोगे,
बाबा ये दुखड़े तुम्हारे हरेगा।
हारे के साथी बनोगे बाबा सहारा तुम्हारा बनेगा | Shree Khatu Shyam Ji Bhajan | Sardar Romi Ji Bhajans
हारे को साथी बनाते हैं श्याम बाबा, हर दुखड़े को हर लेते। रोते को हंसाते, चेहरों पर मुस्कान बिखेरते। खुशियां बांटो तो दामन भर जाते। गिरते को थाम लो तो कभी न गिरने दें। इश्वर का आशर्वाद है जो दीनों पर हाथ रखता, सिर पर अपना हाथ रख देता। मंजिल दिलाओ तो अपनी मंजिल पास ला दें। दो कदम चलो तो संग चल पड़ें।
अच्छे कर्मों के दीवाने बाबा, भक्ति से दिल में बसा लें। रोमी की तरह जान लो ये राज। नेह बांटो तो सहारा मिले जीवन भर। ये भक्ति जीवन को रोशन कर देती। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री श्याम बाबा जी।
यह भजन भी देखिये
असवार नीले घोड़े पर लिये बाण तीन हैं
मैं हार करके आया मुझे श्याम संभालो
बैठ्यो सजधज कर श्री श्याम बाबा