जगत में किसने सुख पायो भजन

जगत में किसने सुख पायो भजन

जगत में किसने सुख पायो,
जो आयो सो पछतायो,
जगत में किसने सुख पायो।

पांच पतिन की द्रुपद नारी,
गर्व से फूली नहीं समाती,
जुए में दांव लगायो,
जगत में किसने सुख पायो।

राजा हरिश्चंद्र तारा रानी,
ब्राह्मण के घर भरती पानी,
समय ने रंग दिखाया,
जगत में किसने सुख पायो।

बीस भुजा जागो नाम दशानन,
बस में कर लिए शिव चतुरानन,
फिर भी शीश कटायो,
जगत में किसने सुख पायो।

जनकपुरी की राजदुलारी,
अवधपुरी की बन गई रानी,
बन में समय बितायो,
जगत में किसने सुख पायो।

सुखी वही है जगत में भैया,
दूजा नहीं है कोई खिवैया,
जिसने हरि गुण गायो,
जगत में किसने सुख पायो।
जगत में किसने सुख पायो,
जो आयो सो पछतायो,
जगत में किसने सुख पायो।


ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन खोजे

Next Post Previous Post