लाल चोले में मैया सजी अपने भक्तों

लाल चोले में मैया सजी अपने भक्तों

लाल चोले में मैया सजी Lal Chole Me Maiya Saji Lyrics
 
लाल चोले में मैया सजी,
अपने भक्तों के रंग में रंगी,
लाल चोले में मैया सजी,
अपने भक्तों के रंग में रंगी।

माता से जिनका नाता रहा,
वो ना मायूस रहता कभी,
तेरा दामन है जिसने थामा,
वो ना दर दर भटकता कहीं,
मां की हो गई है रहमत बड़ी,
लाल चोले में मैया सजी,
अपने भक्तों के रंग में रंगी।

प्यार करती मां हर पल हमें,
कभी दिल से भुलाती नहीं,
आये गम हो या आये खुशी,
मां कभी दूर जाती नहीं,
मां तो भक्तों के संग में खड़ी,
लाल चोले में मैया सजी,
अपने भक्तों के रंग में रंगी।

सच्चा दरबार है मां तेरा,
कोई तेरा मां सानी नहीं,
जो रहे दूर तुमसे ए मां,
उसकी कोई कहानी नहीं,
तेरे भक्तों के रंग में रंगी,
लाल चोले में मैया सजी,
अपने भक्तों के रंग में रंगी।

लाल चोले में मैया सजी,
अपने भक्तों के रंग में रंगी,
लाल चोले में मैया सजी,
अपने भक्तों के रंग में रंगी।
 

जय माता की लाल चोले में मैया सजी,,ऐसे भजन ही कीर्तन में रौनक बढ़ाते हैं


आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post