यहां वहां जहां तहां, मत पूछो कहां कहां, है संतोषी मां, अपनी संतोषी मां, अपनी संतोषी मां।
जल में भी थल में भी, चल में अचल में भी, अतल वितल में भी मां, अपनी संतोषी मां, अपनी संतोषी मां।
बड़ी अनोखी चमत्कारिणी, ये अपनी माई, राई को पर्वत कर सकती, पर्वत को राई, द्वार खुला दरबार खुला है, आओ बहन भाई, इस के दर पर कभी दया की, कमी नहीं आई, पल में निहाल करे, दुख का निकाल करे, तुरंत कमाल करे मां, अपनी संतोषी मां, अपनी संतोषी मां।
इस अम्बा में जगदम्बा में,
Mahendra Kapoor Bhajan Lyrics Hindi,Mata Rani Bhajan lyrics in hindi
गजब की है शक्ति, चिंता में डूबे हुये लोगों, कर लो इस की भक्ति, अपना जीवन सौंप दो इस को, पा लो रे मुक्ति, सुख सम्पति की दाता ये मां, क्या नहीं कर सकती, बिगड़ी बनाने वाली, दुखड़े मिटाने वाली, कष्ट हटाने वाली मां, अपनी संतोषी मां, अपनी संतोषी मां।
गौरी सुत गणपति की बेटी, ये है बड़ी भोली,
देख देख कर इस का मुखड़ा, हर इक दिशा डोली, आओ रे भक्तो ये माता है, सब की हमजोली, जो माँगोगे तुम्हें मिलेगा, भर लो रे झोली, उज्जवल उज्जवल, निर्मल निर्मल, सुन्दर सुन्दर मां, अपनी संतोषी मां, अपनी संतोषी मां।
यहां वहां जहां तहां, मत पूछो कहां कहां, है संतोषी मां, अपनी संतोषी मां, अपनी संतोषी मां।
YAHA WAHA JAHA TAHA-2 || KAVI PRADEEP || ASHISH KUMAR & KANAN KAUSHAL || JAI SANTOSHI MAA AARTI 2022
Song:- Yaha Waha Jaha Taha Mat Puchho Kaha Kaha Hai (1) Singer:- Mahendra Kapoor Actors:- Kanan Kaushal, Ashish Kumar, Anita Guha & Bharat Bhushan Film:- Jai Santoshi Maa (1975) Music Label : Bhakti Ganga