डोंट वरी मईया है पास खड़ी भजन

डोंट वरी मईया है पास खड़ी भजन


अब तो, तुम ना, घबराओ, मईया जी के, गुण गाओ।
हर संकट, मिट जाएगा, एक बार, मिलकर गाओ॥
डोंट वरी, मईया है, पास खड़ी।।

यह दाती, वरदानी है, कोई ना इसका, सानी है।
जगदम्बे, कल्याणी है, त्रिलोकी की, रानी है॥
चरणों, के संग, जुड़ जाओ, मईया जी के, गुण गाओ।
हर संकट, मिट जाएगा, एक बार, मिलकर गाओ॥
डोंट वरी, मईया है, पास खड़ी।।

मईया मेरी, बड़ी दयालु, मन चाहे, वर देती है।
अष्टभुजी, महारानी, पल में, हर संकट, हर लेती है॥
मनचाही, खुशियाँ पाओ, मईया जी के, गुण गाओ।
हर संकट, मिट जाएगा, एक बार, मिलकर गाओ॥
डोंट वरी, मईया है, पास खड़ी।।

आस-मुरादों, वाली माँ, तेरी शान, निराली माँ।
दर पे खड़े, सवाली माँ, भर दे, झोली, खाली माँ॥
कभी ना, माँ को, बिसराओ, मईया जी के, गुण गाओ।
हर संकट, मिट जाएगा, एक बार, मिलकर गाओ॥
डोंट वरी, मईया है, पास खड़ी।।

मईया पर, विश्वास करो, पूरी मन की, आस करो।
माँ दुखों का, नाश करो, चरणों में, अरदास करो॥
चंचल, हर पल, दोहराओ, मईया जी के, गुण गाओ।
हर संकट, मिट जाएगा, एक बार, मिलकर गाओ॥
डोंट वरी, मईया है, पास खड़ी।।


Maiya Ji Ke Gun Gaao [Full Song] Maa Mujhe Teri Jarurat Hai

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
Bhajan: Maiya Ji Ke Gun Gao
Singer: Narendra Chanchal
Music Director: Surinder Kohli
Lyricist: Namrata Narendra Chanchal
Album: Maa Mujhe Teri Zaroorat Hai
Music Label: T-Series
 
हर सुस्वर में माँ की दया मरम में उतर आती है; गीत की सरल पुकार में एक भरोसा जन्म लेता है जो डर को पीछे धकेल दे। शक्ति और कोमलता का संगम आँखों के सामने खिल उठता है—वह माँ जो वर देती है और दर्द को चुटकी में मिटा देती है। आठ भुजाओं में फैली शक्ति से संकटों के सुर टूटते हैं, और झोली खाली से भर जाती है, जैसे रात के अँधेरे के बाद सवेरा उमड़ आता है। कदम उसके चरणों को छूने को बेकरार होते हैं; निश्चय और आशा का दीप जलकर सब कुछ सहज कर देता है। हर एक बार संतुर जैसा नाम उठे, तो मन की उलझनें सुलझकर परम शांति को छूने लगती हैं। माँ की महिमा में डूब कर हर भय फीका पड़ जाता है—बस आस्था छोड़ कर हाथ जोड़ो और जयकारा लगाओ। जय जगदम्बे माँ की। 
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post