दो अक्षर का नाम है राधा जपते ही हट जाती बाधा भजन

दो अक्षर का नाम है राधा जपते ही हट जाती बाधा भजन

दो अक्षर का नाम है राधा,
जपते ही हट जाती बाधा,
राधा बिना तो सब कुछ आधा,
जप ले राधा, रट ले राधा।।

राधा राधा जो भी गाता,
श्याम की भक्ति वो पा जाता,
राधा बिना तो श्याम भी आधा,
जप ले राधा, रट ले राधा।।

बरसाने की ऊंची अटारी,
रहती हैं राधा जी प्यारी,
वृषभानु की लाड़ो राधा,
जप ले राधा, रट ले राधा।।

भक्तों को सुख देने वाली,
राधा जी बरसाने वाली,
प्रेम सभी से करती राधा,
जप ले राधा, रट ले राधा।।

सच्चे मन से जो भी ध्यावे,
राधा जी बरसाना बुलावे,
दर्शन सबको देती राधा,
जप ले राधा, रट ले राधा।।

दर पे इसके जो भी जाता,
बिन मांगे सब कुछ है पाता,
सबके संकट हरती राधा,
जप ले राधा, रट ले राधा।।

राधा नाम अमृत का प्याला,
भक्तों का जीवन रखवाला,
सबको भक्ति देती राधा,
जप ले राधा, रट ले राधा।।




दो अक्षर का नाम हैं राधा ।। श्री राधा स्तुति ।। #priyanjaykeshyambhajan #radhe #radheradhe #radha

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post