जय दुर्गे दुर्गा भवानी अष्ट भुजा वाली माता

जय दुर्गे दुर्गा भवानी अष्ट भुजा वाली माता

(मुखड़ा)
जय दुर्गे, दुर्गा भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता,
अष्ट भुजा वाली माँ,
शक्ति स्वरूपिणी,
भक्तों की रखवाली माता,
जय दुर्गे, दुर्गा भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता।।

(अंतरा)
एक भुजा शंख माता,
दूजा कमल फूल,
तीजा हस्त चक्र माता,
चौथा माँ त्रिशूल,
जय अंबे, अंबिका भवानी,
कष्ट हरण वाली माता,
कष्ट हरण वाली माँ,
उद्धारिणी, तारिणी,
भक्तों की रखवाली माता,
जय दुर्गे, दुर्गा भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता।।

पंचम भुजा धनुष-बाण,
षष्ठ गदाधारी,
सप्तम भुजा फरसा माता,
अष्टम कटारी,
जय चंडी, रणचंडिका भवानी,
दुष्ट दलन वाली माता,
दुष्ट दलन वाली माँ,
त्रिनेत्र, त्रिगुणमयी,
भक्तों की रखवाली माता,
जय दुर्गे, दुर्गा भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता।।

(पुनरावृति)
जय दुर्गे, दुर्गा भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता,
अष्ट भुजा वाली माँ,
शक्ति स्वरूपिणी,
भक्तों की रखवाली माता,
जय दुर्गे, दुर्गा भवानी,
अष्ट भुजा वाली माता।।
 


Jai Durge Durga Bhawani [Full Song] Nau Durga Narainee

Song : Jai Durge Durga Bhawani
Album : Nau Durga Narainee
Artist : Narendra Singh Negi, Saathi
Singer : Narendra Singh Negi
Music Director : Narendra Singh Negi 

यह भजन माँ दुर्गा के अष्टभुजा स्वरूप की महिमा को दर्शाता है। माँ के आठों हाथों में शंख, चक्र, त्रिशूल, धनुष-बाण, गदा, फरसा और कटारी धारण किए हुए हैं, जो उनकी शक्ति और भक्तों की रक्षा का प्रतीक हैं। माँ उद्धारिणी और तारिणी हैं, जो भक्तों के कष्ट हरती हैं और दुष्टों का संहार करती हैं। यह भजन भक्तों को माँ की महिमा का स्मरण कराते हुए उनकी कृपा प्राप्त करने का संदेश देता है।

Next Post Previous Post