गौरा चली गई मायके भोले

गौरा चली गई मायके भोले

गौरा चली गई मायके,
भोले रह गए अकेले,
ना भोले के महल अटारी,
पर्वत पर घूमने अकेले,
भोले रह गए अकेले।

ना भूले के तन पीतांबर,
भस्मी अंग लपेटे,
भोले रह गए अकेले,
गौरा चली गई मायके,
भोले रह गए अकेले।

ना भोले के रोटी सब्जी,
भांगौ को खा रहे भोले,
भोले रह गए अकेले,
गौरा चली गई मायके,
भोले रह गए अकेले।

ना भोले के घोड़ा गाड़ी,
नंदी पर घुमत डोले,
भोले रह गए अकेले,
गौरा चली गई मायके,
भोले रह गए अकेले।

ना भोले के कुटुंब कबीला,
शुक्र शनीचर चेले,
भोले रह गए अकेले,
गौरा चली गई मायके,
भोले रह गए अकेले।

भोले ने यह खेल रचाया,
पर्वत पे घुमत डोले,
भोले रह गए अकेले,
गौरा चली गई मायके,
भोले रह गए अकेले।
 




GORA CHALI GAI MAYKE BHOLE RAH GAYE AKELE

Next Post Previous Post