हो चुके हो चुके सांवरे हम तेरे हो चुके कृष्णा भजन

हो चुके हो चुके सांवरे हम तेरे हो चुके कृष्णा भजन


तेरी चौखट पे हम आकर सदा झुकें,
तेरी चौखट पे हम आकर सदा झुकें,
हो चुके, हो चुके, सांवरे हम तेरे हो चुके,
हो चुके, हो चुके, सांवरे हम तेरे हो चुके।

यह लाज हमारी, तेरे हवाले, 
कर दी है, कर दी है दाता,
पल में हमारी पीड़ा तुमने हर ली है, 
हर ली है दाता,
नाता जग से तोड़ के, रिश्ता ये तुमसे जोड़ के,
हो चुके, हो चुके, सांवरे तेरे हो चुके।

तस्वीर तेरी इस दिल में बसाकर रखी है, 
रख ली है प्रभु,
तकदीर मेरी खाटू में आकर बदली है, 
बदली है प्रभु,
तेरे चरणों को चूम के, तेरी मस्ती में झूम के,
हो चुके, हो चुके, सांवरे तेरे हो चुके।

सारे जहाँ से हार के, दर तेरे आए हैं, आए हैं प्रभु,
प्रिंस शुभम भजनों की माला लाए, लाए हैं प्रभु,
तुझको अपना मान के,
तुझको सब कुछ जान के,
हो चुके, हो चुके, सांवरे तेरे हो चुके।


सांवरे हम तेरे हो चुके | Khatu Shyam Bhajan 2026 | Prince Shubham Narela | Latest Shyam Bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

Song : Saanwre Hum Tere Ho Chuke
Singer : Prince Shubham Narela
Lyrics : Prince Jain Narela
Music : Prince Jain & Sumit Musician
Editing : Shubham Rithaliya
Recording : SHREE SHYAM STUDIO
 
सांवरे के चरणों में पहुँचकर मन को ऐसा सुकून मिलता है, जिसकी खोज संसार के किसी भी सुख में पूरी नहीं हो सकती। जब जीवन की सारी चिंताएँ, भय और असफलताएँ प्रभु को समर्पित कर दी जाती हैं, तब हृदय में एक नया विश्वास जन्म लेता है कि अब हर परिस्थिति में वही साथ निभाएँगे। उनका दर केवल मनोकामनाएँ पूरी करने का स्थान नहीं, बल्कि आत्मा को शांति और प्रेम से भर देने वाला दिव्य आश्रय है। जब प्रभु की कृपा जीवन पर बरसती है, तब दुखों का भार हल्का होने लगता है और निराश मन फिर से मुस्कुराना सीख जाता है। उनकी छवि हृदय में बस जाने के बाद संसार की क्षणिक इच्छाएँ अपना आकर्षण खो देती हैं। उनके चरणों का स्पर्श मन को विनम्रता, समर्पण और भक्ति का अमूल्य उपहार देता है। जो व्यक्ति हर ओर से निराश होकर भी श्रद्धा के साथ उनके द्वार पर आता है, वह कभी खाली नहीं लौटता। प्रभु का प्रेम उसे नई दिशा, नया साहस और जीवन का सच्चा उद्देश्य प्रदान करता है। एक बार जब हृदय पूरी तरह सांवरे का हो जाता है, तब वही संबंध जीवन की सबसे बड़ी पूँजी और सबसे मधुर अनुभूति बन जाता है। 
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post