गुरु कृपा बरस गयी रे तक़दीर बदल गयी रे भजन

गुरु कृपा बरस गयी रे तक़दीर बदल गयी रे भजन


गुरु कृपा बरस गयी रे,
तकदीर बदल गयी रे,
मेरे गुरु की ऐसी नजर पड़ी,
तस्वीर बदल गयी रे।

मेरे गुरुवर ज्ञानी ध्यानी हैं,
सारा आगम पहचाने,
इन्हें कांच-कनक में समता है,
ये राग-द्वेष न जाने,
बढ़ रहे अनवरत मोक्ष-मार्ग पर,
मुक्ति-वधु को पाने,
वो लोग अभागे घर बैठे,
जो ऐसे गुरु न मानें,
गुरु-चरण छुए जब हाथों ने,
तो लकीर बदल गयी रे,
गुरु कृपा बरस गयी रे,
तकदीर बदल गयी रे,
मेरे गुरु की ऐसी नजर पड़ी,
तस्वीर बदल गयी रे।

गुरु भेष दिगम्बर धारी हैं,
तन मन धन से वैरागी,
ये आप तिरे पर को तारें,
इन्हें मुक्ति-धूनी है लगी,
हर रस से नीरस रहते हैं,
हैं आत्म-तत्व अनुरागी,
ऐसे गुरुवर को पाकर के,
किस्मत अपनी है जागी,
गुरु-वचन सुने जब कानों ने,
तदबीर बदल गयी रे,
गुरु कृपा बरस गयी रे,
तकदीर बदल गयी रे,
मेरे गुरु की ऐसी नजर पड़ी,
तस्वीर बदल गयी रे।

गुरु कृपा बरस गयी रे,
तकदीर बदल गयी रे,
मेरे गुरु की ऐसी नजर पड़ी,
तस्वीर बदल गयी रे।



गुरु कृपा बरस गयी, तकदीर बदल गयी | Acharya Vidyasagar Ji Maharaj Latest Jain Bhajan 2024 | Jain Song

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


जय जिनेन्द्र !!
हमेशा की तरह R Jain Melodies प्रस्तुत करते है, गैर-फ़िल्मी धुन पर आधारित #JainBhajan - Guru Kripa Baras Gayi Re !
संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी गुरुदेव आज पंचम काल में भी कठिन दिगंबर चर्या का पालन कर रहे है ! इनके जैसे अनेक मुनिराज आज भी प्रत्यक्ष मौजूद है ! इस भजन के माध्यम से हम उन सभी दिगम्बर संतों को अपनी भावांजलि अर्पति करना चाहते है ! आशा है आपको ये भजन अवश्य पसंद आएगा !
Lyrics, Composition & Voice: Dr. Rajeev Jain, Chandigarh
Music Production: Sh. Jugesh Shakya, Shivpuri 
Video Editing: Dr. Rajeev Jain 
Visual Credits: पुण्योदय विद्यासंघ
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post