अंखियों में रहता है कन्हैया

अंखियों में रहता है कन्हैया

जिसके ख़ातिर अंखियों से,
आँसू बहता है,
वही कन्हैया मेरी,
इन अंखियों में रहता है,
जिसके ख़ातिर अंखियों से,
आँसू बहता है,
वही कन्हैया मेरी,
इन अंखियों में रहता है,
जिसके ख़ातिर अंखियों से।

पता नहीं क्यों मेरी अंखियां,
श्याम को ढूंढ़ती रहती,
छुपाया अपने ही घर में,
ठिकाना पूछती रहती,
ऐसा ये क्यों है करती,
इसको क्या मिलता है,
वही कन्हैया मेरी,
इन अखियों में रहता है,
जिसके ख़ातिर अंखियों से।

श्याम को सारे भक्तों से,
छुपाकर रखना चाहती है,
बुरी नज़रों से कान्हाँ को,
बचाकर रखना चाहती है,
साथ कोई ना ले जाए,
इसको डर लगता है,
वही कन्हैया मेरी,
इन अंखियों में रहता है,
जिसके ख़ातिर अंखियों से।

चुराकर श्याम को रखती,
छुपाकर श्याम को रखती,
मगर किस्मत देखो इसकी,
श्याम को देख नहीं सकती,
ना ये भीतर झाँक सके,
ना श्याम निकलता है,
वही कन्हैया मेरी,
इन अंखियों में रहता है,
जिसके ख़ातिर अंखियों से।

ये अंखियां आंसू का झरना,
नियम से रोज बहाती है,
श्याम मेरा बहकर आ जाए,
जोर बनवारी लगाती है,
इसकी इस चालाकी का,
पता ना चलता है,
वही कन्हैया मेरी,
इन अंखियों में रहता है,
जिसके ख़ातिर अंखियों से,
जिसके ख़ातिर अंखियों से,
आँसू बहता है,
वही कन्हैया मेरी,
इन अंखियों में रहता है,
जिसके ख़ातिर अंखियों से,
आँसू बहता है,
वही कन्हैया मेरी,
इन अंखियों में रहता है,
जिसके ख़ातिर अंखियों से।
 


Jiske Khatir Ankhiyon Se Aansu Bahta Hai | Khatu Shyam Bhajan | Fagan Mela 2021 | Saurabh Madhukar

Next Post Previous Post