राम भजन कर प्राणी
राम भजन कर प्राणी
राम भजन कर प्राणी तू,तेरी दो दिन की जिंदगानी,
तू राम भजन कर प्राणी।
काया माया बादल छाया,
मूरख मन का है भरमाया,
उड़ जाएगा सांस का पक्षी,
फिर क्या है आणि जानी,
तू राम भजन कर प्राणी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी।
मुख बोले राम की वाणी,
मनवा बोले राम की वाणी,
सजन स्नेही सुख के संगी,
दुनिया है चार दुरंगी ,
तू राम भजन कर प्राणी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी।
जिस ने राम राम गुण गाया,
उसको लगे ना दुख की छाया,
निर्धन का धन राम नाम है,
मैं हूं राम दीवानी,
तू राम भजन कर प्राणी,
तेरी दो दिन की जिंदगानी।
राम भजन कर प्राणी Ram Bhajan Kar Prani I PUSHKAR KANDPAL I Ram Bhajan I Full Audio Song