मेरे भोलेनाथ भंडारी
मेरे भोलेनाथ भंडारी
मेरे भोलेनाथ भंडारी,कहलाते है त्रिपुरारी,
ये जिस पर कृपा कर देते,
भर देते झोली खाली,
मेरे भोलेनाथ भंडारी।
अमृत को त्याग के भोले,
ये पी गए विष के प्याले,
नीलकंठ कहलाये ये,
अमृत देवो में बांटे,
सच है ये तेरी कहानी,
तेरी महिमा सबने जानी,
ये जिस पर कृपा कर देते,
भर देते झोली खाली।
माथे पे चंद्र सजाया,
और जटा पे गंगा बीराजी,
बाघम्बर है तन औढ़े,
भोला कैलाश का वासी,
ये चमत्कार है दिखलाता,
दुनिया है महिमा गाती,
ये जिस पर कृपा कर देते,
भर देते झोली खाली।
भक्तो की विनती सुनकर,
ये दौड़े दौड़े आते,
जिसकी नैया भी डूब रही,
ये उसको पार लगाते,
आनंद तेरी महिमा गाये,
तो मिल जायेगी ख्याति,
ये जिसपर किरपा कर देते,
भर देते झोली खाली।
मेरे भोलेनाथ भंडारी | Bhole Baba Ke Bhajan | Mere Bholenath Bhandari | Ajay Anand | Shiv Bhajan#jmd