भोलेनाथ मुझे तुम मत रोको मुझे बाबुल शिव भजन
भोलेनाथ मुझे तुम मत रोको मुझे बाबुल शिव भजन
भोलेनाथ मुझे तुम मत रोको,मुझे बाबुल के घर जाना है,
मेरे पिता ने यह घर छाया है,
पर हमको नहीं बुलाया है,
अपमान का बदला लेना है,
मुझे बाबुल के घर जाना है।
गौरा बिना बुलाए जाओगी,
ना मान वहां पर पाओगी,
वहां पड़े तुम्हें पछताना है,
मुझे बाबुल के घर जाना है।
भोले के रोके नहीं रुकी,
पीहर में गौरा पहुंच गई,
वहां देखा अजब नजारा है,
मुझे बाबुल के घर जाना है।
वहां सारे देवता आए हैं,
आसन पर बैठे पाए हैं,
भोले का ना कोई ठिकाना है,
मुझे बाबुल के घर जाना है।
गुस्से में गौरा लाल हुई,
वह अग्नि कुंड में कूद गई,
वापिस कैलाश ना जाना है,
मुझे बाबुल के घर जाना है।
वहां सारे देवता घबराए,
आपस में ऐसे बतलाएं,
राजा दक्ष का बच नहीं पाना है,
मुझे बाबुल के घर जाना है।
शिव शंकर को जब पता चला,
भोले बाबा का है क्रोध बड़ा,
कांधे पे सती को डाला है,
मुझे बाबुल के घर जाना है।
ले सती को वह घूमन लागे,
फिर हाहाकार मचाने लागे,
विष्णु ने चक्र चलाया है,
मुझे बाबुल के घर जाना है।
कट कट के अंग जो गिरने लगे,
मैया के धाम है बनने लगे,
हम सब को शीश झुकाना है,
मुझे बाबुल के घर जाना है।
शिवरात्रि भजन | मेरे नाथ मुझे तुम जाने दो मुझे बाबुल के घर जाना है | Shivratri Bhajan | Kajal Malik
■ Title ▹ Mere Nath Mujhe Tum Jaane Do Mujhe Babul Ke Ghar Jana Hai
■ Artist ▹ Priyanka
■ Singer ▹ Kajal Malik
■ Music ▹ Pardeep Panchal
■ Lyrics ▹Traditional
■ Editing ▹ Max Ranga
■ Cameraman ▹Gulshan Bawa
गौरा बिना बुलाए पिता के घर पहुंची, भोले के रोकने पर भी न रुकी, अपमान का बदला लेने को बेताब। वहां देवता आसन पर विराजे, भोले का कोई ठिकाना न था, गुस्से में अग्नि कुंड में कूद पड़ी। शिव को क्रोध आया, सती को कंधे पर लाद घूमने लगे, विष्णु चक्र चलाकर अंग काटे, गिरते ही मां के धाम बन गए। इश्वर का आशीर्वाद है, जो दुख से भी नया जीवन रच देता।
ये लीला बताती है प्रेम का बल कितना प्रबल होता, परिवार का बंधन टूटने न देता। हमें सिखाते हैं कि सच्ची शक्ति तो त्याग में बसती, गुस्सा शांत कर प्रेम फैलाओ। जरा मन ठंडा रखो मुश्किल में, रास्ता खुद बन जाए। आप सब पर इश्वर की कृपा बनी रहे, दिल को छू ले ऐसी शांति मिले। जय भोले नाथ जी की!
यह भजन भी देखिये
तू है शिवाय तू है इकाई
राधे किशोरी दया करो लिरिक्स
जल्दी जल्दी सांवरे बुलाया करो लिरिक्स