प्रभु तुमको वंदन मैं करता हूँ अर्पण ये जीवन

प्रभु तुमको वंदन मैं करता हूँ अर्पण ये जीवन


प्रभु तुमको वंदन,
मैं करता हूँ अर्पण,
ये जीवन मेरा,
हे करुणा के सागर,
अनादि का काटो,
ये बंधन मेरा,
प्रभु तुमको वंदन,
मैं करता हूँ अर्पण।

तुम्ही ध्येय हो और,
तुम्ही ध्यान मेरे,
मैं जब तक भी जन्मूँ,
हो भगवान मेरे,
मेरा जब मरण हो,
तेरी ही शरण हो,
हर एक सांस में होवे,
चिंतन तेरा,
प्रभु तुमको वंदन,
मैं करता हूँ अर्पण,
ये जीवन मेरा।

प्रभु अवगुणों का,
हूँ मैं तो पिटारा,
मगर तुमने कितने ही,
पतितों को तारा,
भँवर में है नैय्या,
बनो तुम खेवैया,
यही आस सुन लोगे,
कृंदन मेरा,
प्रभु तुमको वंदन,
मैं करता हूँ अर्पण,
ये जीवन मेरा।

प्रभु तुमको वंदन,
मैं करता हूँ अर्पण,
ये जीवन मेरा,
हे करुणा के सागर,
अनादि का काटो,
ये बंधन मेरा,
प्रभु तुमको वंदन,
मैं करता हूँ अर्पण।



Peaceful Jain Bhajan ❤️ प्रभु तुमको वंदन ❤️ Jain Prarthana | Jain Stavan | Jain Song | Jain Stuti

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


R Jain Melodies का हमेशा प्रयास रहता है कि आप तक ऐसे jain bhajan पहुचायें, जिनकी धुन फ़िल्मी गीतों पर आधारित न हो, ताकि जब आप भजन सुनें तब आपके मन में सिर्फ भगवान की छवि दिखाई दे, न कि आपका मन किसी फ़िल्मी गाने की तरफ भागे !
इसी क्रम में प्रस्तुत है, ये अत्यंत मार्मिक, भावपूर्ण एवं दिल को छू लेने वाली “प्रभु-वंदना" जिसे आप रोज भगवान के दर्शनों के समय अथवा प्रातः काल की बेला में गुनगुना / सुन सकते है । 
इस भजन का peaceful & soulful music आपके मन के तारों को अवश्य छेड़ेगा, ऐसी हम आशा करते है 🙏
Lyrics, Composition, Music Production & Sung By: Dr. Rajeev Jain (8136086301)
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post