हरियाणा हिसार जहां दादी का ससुराल
हरियाणा हिसार जहां,
दादी का ससुराल,
जहां धाम बना दादी का,
है गूंज रही जयकार,
हरियाणा हिसार जहां,
दादी का ससुराल,
जहां धाम बना दादी का,
है गूंज रही जयकार।
डोकवा में जन्म लिया और,
हिसार में ससुराल हुआ,
तनधन जी के संग में बाई,
नारायणी का ब्याह हुआ,
हां यही रहा करता था,
जालीराम जी का परिवार,
हरियाणा हिसार जहां,
दादी का ससुराल।
दादी धाम का हिसार का जिसने,
एक बार किया दर्शन,
खो जाता मां की भक्ति में,
ऐसा दिव्य है आकर्षण,
भक्तों पर बरस रहा है,
यहां दादी जी का प्यार,
हरियाणा हिसार जहां,
दादी का ससुराल।
तनधन जी की कर्मभूमि,
यही वो पावन धरती है,
दादी का हिसार धाम,
इसे सारी दुनिया कहती है,
सौरभ मधुकर इस धाम की,
महिमा है अपरंपार,
हरियाणा हिसार जहां,
दादी का ससुराल।
हरियाणा हिसार जहां,
दादी का ससुराल,
जहां धाम बना दादी का,
है गूंज रही जयकार।
दादी का ससुराल -Dadi Ka Sasural | New Rani Sati Dadi Bhajan | Hisar Dadi Dham Bhajan | Dadiji Bhajan
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
➟ Title: Dadi Ka Sasural
➟ Singer: Saurabh Madhukar & Keshav Madhukar (Kolkata)
➟ Music Label: Sur Sourav Industries
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं