आई बागों में बहार झूला झूले राधा प्यारी

आई बागों में बहार झूला झूले राधा प्यारी


आई बागों में बहार झूला झूले राधा प्यारी  Aai Bago Me Bahar Jhula Jhule Lyrics

आई बागों में बहार,
झूला झूले राधा प्यारी,
आई बागों में बहार,
झूला झूले राधा प्यारी,
झूला झूले राधा प्यारी,
झुलावे कृष्ण मुरारी,
आई बागों में बहार,
झूला झूले राधा प्यारी।

सावन की ऋतु है आई,
घनघोर घटा नभ छाई,
ठंडी ठंडी पड़े फुहार,
झूला झूले राधा प्यारी,
आई बागों में बहार,
झूला झूले राधा प्यारी।

राधा संग में बनवारी,
झूले हैं सखियां सारी,
गावे गीत मल्हार,
झूला झूले राधा प्यारी,
आई बागों में बहार,
झूला झूले राधा प्यारी।

हो मस्त मोर यूं नाचे,
मोहन की मुरलिया बाजे,
कुकू कोयल करे पुकार,
झूला झूले राधा प्यारी,
आई बागों में बहार,
झूला झूले राधा प्यारी।

सब सज रही नार नवेली,
नटखट करते अठखेली,
करके सोलह सिंगार,
झूला झूले राधा प्यारी,
आई बागों में बहार,
झूला झूले राधा प्यारी।

भई ऐसे मगन कन्हाई,
चलती ठंडी पुरवाई,
छम छम बरसे मूसलाधार,
झूला झूले राधा प्यारी,
आई बागों में बहार,
झूला झूले राधा प्यारी।

आई बागों में बहार,
झूला झूले राधा प्यारी,
झूला झूले राधा प्यारी,
झुलावे कृष्ण मुरारी,
आई बागों में बहार,
झूला झूले राधा प्यारी।
 
आई बागों में बहार झूला झूले राधा प्यारी  Aai Bago Me Bahar Jhula Jhule Lyrics

 


सावन स्पेशल मल्हार आई बागों में बहार,झूला झूले राधा प्यारी @SejalBhajans


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।



आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post