मेरे चाहने से पहले मुझको वो सबकुछ मिल भजन

मेरे चाहने से पहले मुझको वो सब कुछ मिल जाता है भजन

मेरे चाहने से पहले,
मुझको वो सब कुछ,
मिल जाता है,
जो काम बनता ना था,
आज बन जाता है,
श्याम जो मिला है मुझे,
श्याम जो मिला है।

जब से श्याम पे भरोसा किया है,
इसने भरोसे को पक्का किया है,
जब भी मंज़िल से अपनी में भटका,
बाबा ने पल में मुझे रस्ता दिया है,
मेरे हारने से पहले,
लीले पे चढ़के, आ जाता है,
जो काम बनता ना था,
आज बन जाता है,
श्याम जो मिला है मुझे,
श्याम जो मिला है।

मैंने ना देखे कभी मौसम सुहाने,
अपनों को देखा सदा बनते बैगाने,
इनकी कृपा से मिली मुझको बहारें,
देखूं हर्ष में श्याम दिवाने,
कोई आये ना आये,
रिश्ता ये हर एक,
निभा जाता है,
जो काम बनता ना था,
आज बन जाता है,
श्याम जो मिला है मुझे,
श्याम जो मिला है।

कर्मो की रेखा नहीं मेरी बड़ी है,
फिर भी नजर इनकी मुझपे गड़ी है,
मोहित इनके सिवा ना कोई दूजा,
कहता दुनिया को वो हर घडी है,
इनकी किरपा से निर्मल,
होकर मेरा मन,
ये गाता है,
जो काम बनता ना था,
आज बन जाता है,
श्याम जो मिला है मुझे,
श्याम जो मिला है।

मेरे चाहने से पहले,
मुझको वो सब कुछ,
मिल जाता है,
जो काम बनता ना था,
आज बन जाता है,
श्याम जो मिला है मुझे,
श्याम जो मिला है।


मेरे चाहने से पहले ! Krishna Bhajan ! Sanjay Mittal ! Saawariya Music ! Latest Devotional Bhajan
 
➤Album :- Thukra Do Ya Swikar Kro
➤Song :- Mere Chahne Se Pehle
➤Singer :- Sanjay Mittal
➤Music :- Dipankar Saha
➤Writer :- Sanjay Mittal
➤ Label :- Vianet Media
➤ Sub Label :- Saawariya 

यह भजन भी देखिये
Next Post Previous Post