अम्बे कहा जाये जगदम्बे कहा जाये भजन

अम्बे कहा जाये जगदम्बे कहा जाये भजन

(मुखड़ा)
अंबे कहा जाए, जगदंबे कहा जाए,
बोल मेरी मैया, तुझे क्या कहा जाए।।

(अंतरा)
मैंने सोने का टीका बनवाया,
मेरी मैया को पसंद नहीं आया,
उसे फूलों का टीका पसंद आया,
अंबे कहा जाए, जगदंबे कहा जाए,
बोल मेरी माता, तुझे क्या कहा जाए।।

मैंने सोने के कंगन बनवाए,
मैया को पसंद नहीं आए,
उसे फूलों के कंगन पसंद आए,
अंबे कहा जाए, जगदंबे कहा जाए,
बोल मेरी माता, तुझे क्या कहा जाए।।

मैंने सोने का हार बनवाया,
मैया को पसंद नहीं आया,
उसे फूलों का हार पसंद आया,
अंबे कहा जाए, जगदंबे कहा जाए,
बोल मेरी माता, तुझे क्या कहा जाए।।

मैंने सोने की तगड़ी बनवाई,
मैया को पसंद नहीं आई,
उसे तो फूलों की तगड़ी पसंद आई,
अंबे कहा जाए, जगदंबे कहा जाए,
बोल मेरी माता, तुझे क्या कहा जाए।।

(अंतिम पुनरावृत्ति)
अंबे कहा जाए, जगदंबे कहा जाए,
बोल मेरी मैया, तुझे क्या कहा जाए।।
 


अम्बे कहा जाए जगदम्बे कहा जाए!! श्री सच्चियाय माताजी live भजन!! जैन वैभव बागमार बालोतरा!!

Song   :  अम्बे कहा जाए जगदम्बे कहा जाए
Singer :  वैभव बागमार बालोतरा
Music :  रोहित ; स्वरूप ; जितेंद्र
Video Director : अशोक प्रजापत

Next Post Previous Post