शरण में आ गया मैया ना खाली हाथ जाऊंगा भजन

शरण में आ गया मैया ना खाली हाथ जाऊंगा भजन

(मुखड़ा)
शरण में आ गया मैया,
ना खाली हाथ जाऊँगा,
सफल कर कामना मेरी,
विमल यश रोज गाऊँगा।
शरण में आ गया मैया,
ना खाली हाथ जाऊँगा।।

(अंतरा 1)
तू मैया जग की पालक,
मैं भी हूँ तेरा बालक,
क्यों ममता तज कर रूठी,
बता माता।
मैं बालक माँ तुम्हारा हूँ,
तुम्हारा ही कहाऊँगा,
शरण में आ गया मैया,
ना खाली हाथ जाऊँगा।।

(अंतरा 2)
जग सारा है माँ खारा,
बस तेरा एक सहारा,
मैं जाँच के सबको हारा,
मेरी माता।
सहारा पा तेरा जननी,
दुखों को मैं भुलाऊँगा,
शरण में आ गया मैया,
ना खाली हाथ जाऊँगा।।

(अंतरा 3)
जो तेरा ध्यान लगावे,
सुख-संपत्ति वो पा जावे,
फिर क्यों मुझको कलपावे,
मेरी माता।
करो स्वीकार माँ पूजा,
चरण रज शीश लगाऊँगा,
शरण में आ गया मैया,
ना खाली हाथ जाऊँगा।।

(अंतरा 4)
माँ लख चौरासी भोगी,
फिर नर तन पायो जोगी,
क्या अब भी सुध ना लोगी,
मेरी माता।
भला हूँ या बुरा फिर भी,
तेरा सेवक कहाऊँगा,
शरण में आ गया मैया,
ना खाली हाथ जाऊँगा।।

(अंतिम पुनरावृत्ति)
शरण में आ गया मैया,
ना खाली हाथ जाऊँगा,
सफल कर कामना मेरी,
विमल यश रोज गाऊँगा।
शरण में आ गया मैया,
ना खाली हाथ जाऊँगा।।
 


Sharan Mein Aa Sati Dadi ना खाली हाथ जाऊंगा !! RaniSati Dadi Bhajan 2017 !! Saurabh-Madhukar
Next Post Previous Post