दिल की हर धड़कन ये बोले भगवती लक्ष्मी नमह
(मुखड़ा)
दिल की हर धड़कन ये बोले,
भगवती लक्ष्मी नमः,
दिल की हर धड़कन ये बोले,
भगवती लक्ष्मी नमः।
ज़िंदगी में रस ये घोले,
भगवती लक्ष्मी नमः।।
(अंतरा 1)
हरि के संग इन्हें जिसने पूजा,
वो मगन हर पल रहे,
मस्ती में वो अपनी डोले,
भगवती लक्ष्मी नमः।
ज़िंदगी में रस ये घोले,
भगवती लक्ष्मी नमः।।
(अंतरा 2)
वैभव, यश, कीर्ति को बाँटे,
धन की वर्षा ये करे,
द्वार क़िस्मत का ये खोले,
भगवती लक्ष्मी नमः।
ज़िंदगी में रस ये घोले,
भगवती लक्ष्मी नमः।।
(अंतरा 3)
होती है जिस पर मेहर, माँ
लक्ष्मी की, 'कुंदन' सुनो,
मुस्कुराता हौले-हौले,
भगवती लक्ष्मी नमः।
ज़िंदगी में रस ये घोले,
भगवती लक्ष्मी नमः।।
(अंतिम पुनरावृत्ति)
दिल की हर धड़कन ये बोले,
भगवती लक्ष्मी नमः,
दिल की हर धड़कन ये बोले,
भगवती लक्ष्मी नमः।
ज़िंदगी में रस ये घोले,
भगवती लक्ष्मी नमः।।
दिल की हर धड़कन ये बोले भगवती लक्ष्मी नमः | Diwali Song | Anjana Arya Song | Ambey bhakti
Album - Dil Ki Har Dhadkan Ye Bole
Song - Dil Ki Har Dhadkan Ye Bole
Singer - Anjana Arya
Music - Kailash kumar Shrivastav
Lyrics - Kundan Akela