जबसे खाटू वाले ने सहारा दिया भजन

जबसे खाटू वाले ने सहारा दिया भजन

 
जबसे खाटू वाले ने सहारा दिया लिरिक्स Jab Se Khatu Wale Ne Sahara Diya Lyrics

जबसे खाटू वाले ने सहारा दिया
तबसे हर दुःख ने मुझसे किनारा किया
है कमी मेरे घर में अब तो कुछ भी नहीं
श्याम नाम का अमृत है जबसे पिया
जबसे खाटू वाले ............

भाई बंधु न आँखें मिलाते थे
जब मैं दिख जाता आँखें चुराते थे
मांग लूँ ना सहारा ये उनको था दर
अब तो उन सबको है देखो मेरी फिकर
श्याम खाटू का जबसे नज़ारा किया
है कमी मेरे घर में अब तो कुछ भी नहीं
श्याम नाम का अमृत है जबसे पिया
जबसे खाटू वाले ............

दाना पानी नहीं था खाने को
ना किराया था आने जाने को
आँखों में आंसू मेरे रहता दिल में फिकर
अब फिकर ही नहीं किसी बात की
एक था वक़्त जब था गुज़ारा किया
है कमी मेरे घर में अब तो कुछ भी नहीं
श्याम नाम का अमृत है जबसे पिया
जबसे खाटू वाले ............

हारे का सहारा बाबा श्याम है
खाटू नगरी में इनका धाम है
शीश का ये है दानी बाबा तीन बाण धारी
अपने लालों की विनती को सुनता है ये
टीटू की ज़िन्दगी में उजाला किया
है कमी मेरे घर में अब तो कुछ भी नहीं
श्याम नाम का अमृत है जबसे पिया
जबसे खाटू वाले ............


जबसे खाटू वाले ने सहारा दिया | खाटू श्याम भजन | Vineet Dwivedi| Khatu Wale Ne Sahara Diya (Full HD)
 

Song: Jabse Khatu Wale Ne Sahara Diya
Singer: Vineet Dwivedi (Bawara) 9918947869
Music: Ashish Sharma & vivek Sharma
Recordist: Abhishek Sharma 
Lyricist:Titu Bedhadak
Studio: Rudraksh Studio
Category: Hindi Devotional (Shyam Bhajan)

खाटू वाले श्याम बाबा ने हाथ थाम लिया तो दुखों ने किनारा कर लिया, घर में कमी का नामोनिशान मिट गया। श्याम नाम का अमृत पीते ही भाई-बंधुओं ने भी फिकर करने लगे, जो पहले आँखें चुराते थे। दाना-पानी न हो, किराया न हो तब भी आँसू बहते थे, अब फिकर ही खत्म, बस उजाला छा गया। इश्वर का आशीर्वाद हर पल बरस रहा है।

हारे का सहारा, तीन बाण धारी बाबा, शीश चढ़ाने वालों की विनती सुनते हैं, टीटू की जिंदगी रंगीन कर देते हैं। साधक को लगता है जैसे हर अंधेरे में उनका दीपक जल उठा हो। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री खाटू श्याम जी की। 

यह भजन भी देखिये
तीन बाण के धारी देखो ये खाटू के श्याम
जो दे औकात से ज्यादा वो मेरा श्याम
खाटूवाले का जन्मदिन है खाटूश्यामजी भजन

Next Post Previous Post