सुन ले डमरू वाले मुझे तेरा ही सहारा भजन

सुन ले डमरू वाले मुझे तेरा ही सहारा शिव भजन

 
सुन ले डमरू वाले मुझे तेरा ही सहारा Sun Le Damaru Wale Mujhe Tera Hi Sahara Lyrics

सुन ले डमरू वाले, मुझे तेरा ही सहारा,
सुन ले जग रखवाले, मुझें तेरा ही सहारा,
तेरा ही सहारा, मुझें तेरा ही सहारा,

दूर दूर तक डमरुं वाले सूझें नहीं किनारा,
एक बार आ जाओ बाबा, मैंने तुझे पुकारा,
तुझ बिन कौन हमारा बाबा, तुझ बिन कौन हमारा,
तेरा ही सहारा, मुझें तेरा ही सहारा,

नैयाँ हमारी हे शिव शंकर अब है तेरे भरोसे,
खेते-खेते हार गया हूँ, डरता हूँ लहरों से,
घिर गए काले बादल और छाँया है अंधियारा,
तेरा ही सहारा, मुझें तेरा ही सहारा,

अंधियारी रातों में बाबा बिजली कड़-कड़ कड़के,
डूब ना जाए नैया मेरी, दिल मेरा ये धडकें
श्याम की नैया को क्या नहीं मिलेगा किनारा,
तेरा ही सहारा, मुझें तेरा ही सहारा,


सावन पहला सोमवार स्पेशल भजन - डमरू वाले - Sanjay Mittal bhole Baba Song - Top Shiv Bhajan
 
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।  
 
 

Album : Sun Le Damru Wale
Song : Sun Le Damru Wale
Singer - Sanjay Mittal
Music : Kailash Kumar
Lyrics : Sanjay Mittal 
 
दूर-दूर तक किनारा नज़र नहीं आता, बस लहरें ऊँची-ऊँची उठती रहती हैं। नैया डगमगा रही है, मन डर से काँप रहा है, और अंधेरी रात में बिजली कड़कती है। ऐसे में डमरू वाले बाबा की पुकार निकल पड़ती है – एक बार आ जाओ, सुन लो मेरी फरियाद। तुझ बिन कौन है जो हाथ थाम ले, कौन है जो इस तूफ़ान से पार लगा दे।
नैया अब तेरे भरोसे है शिव शंकर, खेते-खेते थक गया हूँ, लहरों से डर लगता है। काले बादल घिर आए हैं, चारों तरफ़ अंधियारा छा गया है। दिल धड़कता है कि कहीं डूब न जाए ये जीवन की नाव। लेकिन जब बाबा का नाम लेते हैं, तो लगता है कि वो सुन रहे हैं, वो रखवाले हैं, और उनकी कृपा से ही किनारा मिलेगा। तेरा सहारा ही बस बाकी है, बस तेरा ही सहारा। 
 
यह भजन भी देखिये
मैं बेटी हूँ महाकाल की भजन
तू रानी है मैं सन्यासी तू महल की भजन
सुबह शाम आठों याम मैं गाऊँ तेरे भजन
Next Post Previous Post