हाथ जोड़ विनती करूँ सुणियों चित्त लगाय लिरिक्स Hath Jod Vinati Karu Suniyo Chitt Lagaay Lyrics

हाथ जोड़ विनती करूँ सुणियों चित्त लगाय लिरिक्स Hath Jod Vinati Karu Suniyo Chitt Lagaay Lyrics


Latest Bhajan Lyrics

हाथ जोड़ विनती करूँ,
सुणियों चित्त लगाय,
दास आ गयो शरण में,
 रखियो इसकी लाज,
धन्य ढूँढारो देश है,
 खाटू नगर सुजान,
अनुपम छवि श्री श्याम की,
दर्शन से कल्याण,
श्याम श्याम श्री श्याम श्याम,
मेरे श्याम श्याम, श्री श्याम।
 
श्याम श्याम तो मैं रटू,
श्याम है जीवन प्राण,
श्याम भक्त जग में बड़े,
 उनको करू प्रणाम,
खाटू नगरी के बीच में ,
बण्यो आपको धाम
फागुन शुक्ला मेला भरे,
 जय जय बाबा श्याम,
श्याम श्याम श्री श्याम श्याम,
मेरे श्याम श्याम, श्री श्याम।

फागुन शुक्ल द्वादशी,
उत्सव भरी होए,
बाबा के दरबार से,
 खाली जाए ना कोय,
उमा पति लक्ष्मी पति,
 सीता पति श्री राम
लज्जा सबकी रखियो,
 खाटू के बाबा श्याम,
श्याम श्याम श्री श्याम श्याम,
मेरे श्याम श्याम, श्री श्याम।

पान सुपारी इलायची,
इत्र सुगंध भरपूर
सब भक्तों की है विनती,
 दर्शन दे वो हुज़ूर,
श्याम नाम एक मंत्र है,
रखियो चित्त लगाय,
 जो याको सुमिरण करे,
विघ्न सभी टल जाए,
श्याम श्याम श्री श्याम श्याम,
मेरे श्याम श्याम, श्री श्याम।

हाथ जोड़ विनती करूँ,
सुणियों चित्त लगाय,
ज्ञान भक्ति मोहे दिजिओ,
परम पिता जगदीश,
आलू सिंह तो प्रेम से,
धरे श्याम को ध्यान,
श्याम भक्त पावै सदा,
श्री श्याम कृपा से मान,
श्याम श्याम श्री श्याम श्याम,
मेरे श्याम श्याम, श्री श्याम।
हाथ जोड़ विनती करूँ,
सुणियों चित्त लगाय,
दास आ गयो शरण में,
 रखियो इसकी लाज,
धन्य ढूँढारो देश है,
 खाटू नगर सुजान,
अनुपम छवि श्री श्याम की,
दर्शन से कल्याण,
श्याम श्याम श्री श्याम श्याम,
मेरे श्याम श्याम, श्री श्याम। 


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।  
 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url