ओ खाटू वाले ओ तेरी याद सताए रे

ओ खाटू वाले ओ तेरी याद सताए रे

 
ओ खाटू वाले ओ तेरी याद सताए रे O Khatu Wale Teri Yaad Sataaye Lyrics

ओ खाटू वाले, ओ तेरी याद सताए रे,
ओ अखियां नीर बहाए रे,
दरस बिन दिल घबरावे रे,
ओ खाटू वाले।

सोचा नहीं था जीना पड़ेगा,
दर से तेरे दूर होके,
चौखट से तेरे सँवरती थी क़िस्मत,
मन है उदास वही खोके,
तू अपनी मोर छड़ी लहरा,
तोड़ दे बाबा हर पहरा,
क्यों ना रस्ता तू दिखलावे रे,
ओ खाटू वाले।
ओ खाटू वाले, ओ तेरी याद सताए रे,
ओ अखियां नीर बहाए रे,
दरस बिन दिल घबरावे रे,
ओ खाटू वाले।

खाटू भी सूना गलियाँ भी सूनी,
ग्यारस भी सूनी गई रे,
कीर्तन थे बाबा जान हमारी,
होते वही अब नहीं रे,
ओ बाबा लीला कुछ कर दे,
तू खाटू मेला फिर भर दे,
मंत्री दर पे तेरे आए रे,
ओ खाटू वाले।
ओ खाटू वाले, ओ तेरी याद सताए रे,

ओ अखियाँ नीर बहाए रे,
दरस बिन दिल घबरावे रे,
ओ खाटू वाले।

मज़बूर तो मैं हूँ श्याम प्यारे,
तेरी है क्या मज़बूरी,
आ ना सकूँ मैं दर पे तुम्हारे,
तू ही मिटा दे ये दुरी,
समय की है कैसी धारा,
जयंत इससे है हारा,
क्यों ना रस्ता तू दिखलाए रे,
ओ खाटू वाले।
ओ खाटू वाले, ओ तेरी याद सताए रे,
ओ अखियां नीर बहाए रे,
दरस बिन दिल घबरावे रे,
ओ खाटू वाले।

ओ खाटू वाले तेरी याद सताए रे,
अखियां नीर बहाए रे,
दरश बिन दिल घबराए रे,
ओ खाटू वाले।
ओ खाटू वाले, ओ तेरी याद सताए रे,
ओ अखियां नीर बहाए रे,
दरस बिन दिल घबरावे रे,
ओ खाटू वाले।



ग्यारस स्पेशल भजन - खाटू वाले तेरी याद सताए || Mohini Ekadasi || Dwarka Mantri || Saawariya

O Khaatoo Vaale, O Teree Yaad Satae Re,
O Akhiyaan Neer Bahae Re,
Daras Bin Dil Ghabaraave Re,
O Khaatoo Vaale.
जो भक्त ग्यारस को खाटू नहीं जा पा रहे हैं उनके दिल की आवाज श्याम बाबा तक पहुंचाने का एक छोटा सा प्रयास भजन गायक द्वारका मंत्री की आवाज में सांवरिया म्यूजिक चेनल पर बाबा का विरहा गीत जरूर सुने और खाटू की यादें ताजा करें अच्छा लगे तो शेयर जरूर कीजिएगा जय श्री श्याम
 
Album - Khatu wale Teri Yaad Satay Re
Khatu Shyam Bhajan - Khatu wale Teri Yaad Satay Re
Singer - Dwarka Mantri
Lyrics - Jayant Sankhla
Music - Sagar Sisodiya,Akshay Solanki,Nikhil Sule,Rahul Bageshwar,Pankaj Tetwal,
Parent Label(Publisher) - Shubham Audio Video Private Limited.

श्री खाटू श्याम जी का पवित्र मंदिर, राजस्थान के सीकर जिले में स्थापित है, और इसे राज्य के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है, जहाँ सदा ही श्याम भक्त आते रहते हैं। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, खाटू श्याम जी घटोत्कच के पुत्र, बर्बरीक हैं । मान्यता है कि जो भक्त अपने दिल के नीचे से उसका नाम उच्चारण करते हैं, वे धन्य होते हैं और उनकी परेशानी दूर हो जाती हैउन्हें आर्थिक और सामाजिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। महाभारत की लड़ाई के बाद, श्री कृष्ण ने बर्बरीक के सिर को आशीर्वाद दिया था और बाबा के शीश को रूपवती नदी में प्रवाहित कर दिया था। श्री कृष्ण जी आशीर्वाद के कारण ही कलयुग में खाटू श्याम जी को श्री कृष्ण के अवतार के रूप में पूजा जाता है। 
 
Related Post
Next Post Previous Post