श्यामा प्यारी कुञ्ज बिहारी लिरिक्स मीनिंग Shyama Pyari Kunj Bihari Lyrics Meaning

श्यामा प्यारी कुञ्ज बिहारी लिरिक्स मीनिंग Shyama Pyari Kunj Bihari Lyrics Meaning Radha Raani Bhajan by Baba Rasika Pagal Ji

श्यामा प्यारी कुञ्ज बिहारी,
जय जय, श्री हरिदास दुलारी,
ओ श्यामा, प्यारी कुञ्ज बिहारी,
जय जय, श्री हरिदास दुलारी,

श्यामा जूं को राज हमारे माई,
श्यामा जू को राज,
जाके अधीन सदा ही साँवरो,
या बृज को सरताज़,
यह जोड़ी अविचर श्री वृन्दावन,
नहीं आन सो काज,
श्री विट्ठल विपुल बिहारिन के बल,
ज्यों जलधर सो ज्यो काज।
(हमारें माई स्यामा जू कौ राज।
जाके अधीन सदाई साँवरौ या ब्रज कौ सिरताज।।
यह जोरी अविचल वृन्दावन नाहिं आन सों काज।
श्री विट्ठल विपुल बिहारिनि के बल दिन जलधर ज्यौ गाज॥
- श्री विठ्ठल विपुल देव जी महाराज)
ओ, श्यामा प्यारी कुञ्ज बिहारी,
जय जय, श्री हरिदास दुलारी।

हिंदी मीनिंग : हमारी राधा माई (माता) का ही राज है। यह श्रष्टि श्री राधा जी के ही अधीन है। रसिक सरमौर श्री कृष्ण जो ब्रज का ताज हैं, वे भी श्री राधा जी के ही अधीन हैं। श्री राधा जी और श्री कृष्ण जी की यह दिव्य जोड़ी अविचल /अनवरत रूप से वृन्दावन में विहार करती है और इसे अन्य किसी से कोई मतलब नहीं है। मतलब की श्री कृष्ण और उनकी गोपियाँ स्वंय में परिपूर्ण हैं। श्री विट्ठल विपुल देव जी कहते हैं की उनको श्री राधा जी के बल (आशीर्वाद) से ही उनको नित्य विहार का अवसर मिलता है।

हमारी महारानी, श्री राधा ज्यूँ रानी,
मेरी महारानी श्री राधारानी,
जाके बल मैं सब सों तोरी, लोक वेद कुल कानि,
प्राण जीवन धन लाल बिहारी कौ,
बारि पियत नित पानी,
भगवत रसिक सहायक सब दिन,
सर्वोपरि सुखदानी,
ओ, श्यामा प्यारी कुञ्ज बिहारी,
जय जय, श्री हरिदास दुलारी।

हिंदी मीनिंग : हमारी एकमात्र रानी, श्री राधा जी ही हैं। श्री राधा जी के बल पर है, श्री राधा जी से प्राप्त आशीर्वाद के प्रभाव से ही मैंने लोक, कुल और वेद सभी की मान्यताओं, मर्यादाओं को त्याग दिया है, छोड़ दिया है। श्री कृष्ण जी के प्राण धन एकमात्र श्री राधा जी ही हैं। श्री राधा जी सदा इन पर उसार कर पानी पिया करते हैं | श्री भगवत रसिक जी कहते हैं कि जो रसिकों की, प्रिय की सदा सहायता करने वाली हैं और उनको निरंतर सर्वोपरि सुख प्रदान करती हैं, ऐसी सबसे ऊपर श्री राधा जी हैं।
श्यामा प्यारी कुञ्ज बिहारी,
जय जय, श्री हरिदास दुलारी,
ओ श्यामा, प्यारी कुञ्ज बिहारी,
जय जय, श्री हरिदास दुलारी,

श्यामा प्यारी कुञ्ज बिहारी - Shyama Pyari Kunj Bihari - Baba Rasika Pagal Ji - Saawariya

Shyaama Pyaari Kunj Bihaari,
Jay Jay, Shri Haridaas Dulaari,
O Shyaama, Pyaari Kunj Bihaari,
Jay Jay, Shri Haridaas Dulaari,

Shyaama Jun Ko Raaj Hamaare Mai,
Shyaama Ju Ko Raaj,
Jaake Adhin Sada Hi Saanvaro,
Ya Brj Ko Sarataaz,
Yah Jodi Avichar Shri Vrndaavan,
Nahin Aan So Kaaj,
Shri Vitthal Vipul Bihaarin Ke Bal,
Jyon Jaladhar So Jyo Kaaj.
(Hamaaren Mai Syaama Ju Kau Raaj.
Jaake Adhin Sadai Saanvarau Ya Braj Kau Sirataaj..
Yah Jori Avichal Vrndaavan Naahin Aan Son Kaaj.
Shri Vitthal Vipul Bihaarini Ke Bal Din Jaladhar Jyau Gaaj.
- Shri Viththal Vipul Dev Ji Mahaaraaj)
O, Shyaama Pyaari Kunj Bihaari,
Jay Jay, Shri Haridaas Dulaari.

Hamaari Mahaaraani, Shri Raadha Jyun Raani,
Meri Mahaaraani Shri Raadhaaraani,
Jaake Bal Main Sab Son Tori, Lok Ved Kul Kaani,
Praan Jivan Dhan Laal Bihaari Kau,
Baari Piyat Nit Paani,
Bhagavat Rasik Sahaayak Sab Din,
Sarvopari Sukhadaani,
O, Shyaama Pyaari Kunj Bihaari,
Jay Jay, Shri Haridaas Dulaari.

Shyaama Pyaari Kunj Bihaari,
Jay Jay, Shri Haridaas Dulaari,
O Shyaama, Pyaari Kunj Bihaari,
Jay Jay, Shri Haridaas Dulaari,
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url