इस चेतावनी भजन में सन्देश है की जीवात्मा तुम बहुत दिनों तक सो चुकी हो अब तो तुम जागो और अपने गंतव्य की पहचान करो। इस भजन का हिंदी अर्थ निचे दिया गया है।
घणा दिन सो लियो रै, अब तो जाग मुसाफिर जाग, घणा दिन सो लियो रै, अब तो जाग मुसाफिर जाग, पहला सूत्यों मात गरभ में, उन्दा पैर पसार, हाथ जोड़ कर बाहर निकल्यो, हरी ने दियो बिसराए जनम तेरा हो लिया रै, अब तो जाग मुसाफिर जाग, घणा दिन सो लियो रै, अब तो जाग मुसाफिर जाग,
दूजा सूत्यों मात गोद में, हँस हँस दन्त दिखाए, बहन भाणजी न्यूत जिमावे, गावें मंगलाचार लाड़ तेरा हो लिया रै, अब तो जाग मुसाफिर जाग,
घणा दिन सो लियो रै, अब तो जाग मुसाफिर जाग,
तीजा सूत्यों पिया सेज में, मन में बहुत उछाल, त्रिया चरित इक जाळ रच्यो रै, हरी ने दियो बिसराए, ब्याह तेरा हो लिया रै, अब तो जाग मुसाफिर जाग, घणा दिन सो लियो रै, अब तो जाग मुसाफिर जाग,
चौथा सूत्यों शमशाना में, लंबा पैर पसार कहत कबीर सुणो रे भाई साधो, दीनी आग लगाए, दाग तेरा हो लिया रै, अब तो जाग मुसाफिर जाग, घणा दिन सो लियो रै, अब तो जाग मुसाफिर जाग,
घणा दिन सो लियो रै, अब तू जाग मुसाफिर जाग, घणा दिन सो लियो रै, अब तू जाग मुसाफिर जाग,
Rajani Rajasthani Bhajan Lyrics in Hindi
अब तो जाग मुसाफिर जाग, घणा दिन सो लियो रै, अब तू जाग मुसाफिर जाग,
घणा दिन सो लियो रै मीनिंग
घणा दिन सो लियो रै : घणा -बहुत, तुम बहुत दिनों से अज्ञान की निंद्रा में सो चुके हो। अब तो जाग मुसाफिर जाग : यह जगत सरायखाना है, तुम मुसाफिर हो, इसलिए मुसाफिर अब तो जागो और ज्ञान को प्राप्त करो। पहला सूत्यों मात गरभ में : सर्वप्रथम तो तुम माता के गर्भ में सो रहे थे। सूत्यों - सो रहे थे, मात गरभ - माता के गर्भ में। उन्दा पैर पसार : तुम्हारे पाँव उल्टे थे, तुम्हारा सर निचे और पैर ऊपर थे। उन्दा- उल्टे। पसार- फैलाकर। हाथ जोड़ कर बाहर निकल्यो : हाथ जोड़ कर तुम बाहर निकले थे। गर्भ से बाहर निकले थे विनय करके की इस कष्टकारी स्थान से बाहर निकालो। हरी ने दियो बिसराए : बाहर आकर तुमने ईश्वर को भुला दिया है। जनम तेरा हो लिया रै : अब तो तुम्हारा जनम हो चूका है, अब तो हरी का सुमिरण करो। दूजा सूत्यों मात गोद में, हँस हँस दन्त दिखाए : तुम द्वितीय माता की गोद में सो रहे थे, तुमने ठिठोली करके/हँस हँस करके अपने दांत दिखाए। दांत दिखाने से आशय हँसने से है। बहन भाणजी न्यूत जिमावे : बहन और भानजी को तुमने न्यूत (बुलावा देना, आमंत्रित करना) कर जिमाया गया। जिमाया-भोज करवाना, खाना खिलाना। गावें मंगलाचार : तुम्हारे पैदा होने की ख़ुशी में वे गीत/मङ्गलाचार गा रही हैं। लाड़ तेरा हो लिया रै : अब तो तेरा सम्पूर्ण लाड हो चूका है। तीजा सूत्यों पिया सेज में, मन में बहुत उछाल : विवाह पर तुम अपने प्रिय के साथ सेज पर सोए यह तुम्हारा तीसरा (तीजा) सोना था। तुम्हारे मन में बहुत हर्ष था। त्रिया चरित इक जाळ रच्यो रै : त्रिया चरित ने एक ऐसा जाल रचाया है। हरी ने दियो बिसराए, ब्याह तेरा हो लिया रै : तुमने हरी को भुला दिया है और अब तो तेरा विवाह हो चूका है। त्रिया (स्त्री) के जाल में तुम फंस चुके हो। चौथा सूत्यों शमशाना में, लंबा पैर पसार : चौथी नींद तुमने शमशान में ली है। लम्बे पाँव पसार कर तुम्हारी यह नींद है। कहत कबीर सुणो रे भाई साधो, दीनी आग लगाए : कबीर साहेब की वाणी है की की शमशान में तुम लम्बे पाँव पसार कर सो गए हो और तुम्हे आग के हवाले कर दिया जाता है। दाग तेरा हो लिया रै, अब तो जाग मुसाफिर जाग : दाग़ (जलाने की क्रिया) हो चुकी है, मेरे भाई अब तो जागो। यह जीवन तुमने नींद में व्यर्थ में ही खो दिया है। इसकी उपयोगिता को तुमने नहीं समझा। इसकी एक ही उपयोगिता थी, हरी के नाम का सुमिरण जो तुमने किया ही नहीं।
GHANA DIN SO LIYA RE AB TO JAG Rajasthani Bhajan
Ghana Din So Liyo Rai, Ab To Jaag Musaaphir Jaag, Ghana Din So Liyo Rai, Ab To Jaag Musaaphir Jaag, Pahala Sutyon Maat Garabh Mein, Unda Pair Pasaar, Haath Jod Kar Bahaar Nikalyo, Hari Ne Diyo Bisarae Janam Tera Ho Liya Rai, Ab To Jaag Musaaphir Jaag, Ghana Din So Liyo Rai, Ab To Jaag Musaaphir Jaag,
Duja Sutyon Maat God Mein, Hans Hans Dant Dikhae, Bahan Bhaanaji Nyut Jimaave, Gaaven Mangalaachaar Laad Tera Ho Liya Rai, Ab To Jaag Musaaphir Jaag, Ghana Din So Liyo Rai, Ab To Jaag Musaaphir Jaag,
Tija Sutyon Piya Sej Mein, Man Mein Bahut Uchhaal, Triya Charit Ik Jaal Rachyo Rai, Hari Ne Diyo Bisarae, Byaah Tera Ho Liya Rai, Ab To Jaag Musaaphir Jaag, Ghana Din So Liyo Rai, Ab To Jaag Musaaphir Jaag,
Chautha Sutyon Shamashaana Mein, Lamba Pair Pasaar Kahat Kabir Suno Re Bhai Saadho, Dini Aag Lagae, Daag Tera Ho Liya Rai, Ab To Jaag Musaaphir Jaag, Ghana Din So Liyo Rai, Ab To Jaag Musaaphir Jaag,
Ghana Din So Liyo Rai, Ab Tu Jaag Musaaphir Jaag, Ghana Din So Liyo Rai, Ab Tu Jaag Musaaphir Jaag, Ab To Jaag Musaaphir Jaag, Ghana Din So Liyo Rai, Ab Tu Jaag Musaaphir Jaag,