तू है हारे का सहारा मेरे सांवरे भजन
तू है हारे का सहारा मेरे सांवरे भजन
तू है हारे का सहारा मेरे सांवरे,मुझे चाहिए सहारा तेरे नाम का,
यही अर्जी है तेरे दरबार में,
मुझे सेवक बना ले खाटू धाम का,
तू है हारे का सहारा मेरे सांवरे।
ना तो मांगू सोना चांदी,
हीरे मोती तुमसे मैं,
ना ही चाहूँ मान सम्मान मैं,
करूँ गुणगान तेरा,
बैठ तेरे चरणों में,
इतना ही माँगू वरदान मैं,
तेरी सेवा में रहूँगा दिन रात मैं,
कभी नाम ना लूँगा विश्राम का,
यही अर्जी है तेरे दरबार में,
मुझे सेवक बना ले खाटू धाम का,
तू है हारे का सहारा मेरे सांवरे।
उठके सवेरे नित,
बाबा तेरे मंदिरों को,
पलकों से अपनी बुहांरुंगा,
गंगाजल मिले या ना,
मिले तेरे चरणों को,
आंसुओ से अपने पखारूँगा,
तेरी रजा में रहूँगा सदा राजी मैं,
है ये वादा बाबा तेरे इस गुलाम का,
यही अर्जी है तेरे दरबार में,
मुझे सेवक बना ले खाटू धाम का,
तू है हारे का सहारा मेरे सांवरे।
टूट जाए डोर चाहे,
बाबा मेरी साँसों की ये,
तोडूंगा ना तेरा विश्वास मैं,
मर्जी है तेरी चाहे,
रखे जिस हाल मुझे,
बनके रहूँगा तेरा दास मैं,
तेरी सेवा से करूँ जो इंकार मैं,
फिर जीवन मेरा है किस काम का,
यही अर्जी है तेरे दरबार में,
मुझे सेवक बना ले खाटू धाम का,
तू है हारे का सहारा मेरे सांवरे।
भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)
भजन श्रेणी : खाटू श्याम जी भजन (Khatu Shyam Ji Bhajan)
खाटू श्याम जी भजन तू हरे का सहारा मेरे सावरे New Khatu Shyam Bhajan Hindi
Tu Hai Hare Ka Sahaara Mere Saanvere,
Mujhe Aapake Naam Ka Samarthan Chaahie,
Yah Aapaki Adaalat Mein Yaachika Hai,
Mujhe Khaatu Dhaam Ka Sevak Bana Do,
Tum Haare Hue Ka Sahaara Ho, Mere Daamaad.
Mujhe Aapake Naam Ka Samarthan Chaahie,
Yah Aapaki Adaalat Mein Yaachika Hai,
Mujhe Khaatu Dhaam Ka Sevak Bana Do,
Tum Haare Hue Ka Sahaara Ho, Mere Daamaad.
साँवरे का सहारा मिल जाए तो जीवन की हर हार जीत में बदल जाती है। खाटू धाम में बैठकर बस एक ही अर्जी निकलती है – मुझे अपना सेवक बना लो, तेरी सेवा में दिन-रात लगा रहूँ। न सोना-चाँदी की चाह, न मान-सम्मान की लालसा, बस चरणों में बैठकर गुणगान करता रहूँ, नाम जपता रहूँ, कभी विश्राम न लूँ। सवेरे उठकर मंदिर की बुहारूँगा, पलकों से साफ करूँगा, गंगाजल न मिले तो आँसुओं से चरण धोऊँगा। तेरी रजा में राजी रहूँगा, चाहे हाल कैसा भी हो, डोर टूट जाए तो भी साँसों का विश्वास नहीं तोड़ूँगा।
तेरी सेवा से इंकार किया तो ये जीवन व्यर्थ लगने लगता है। बस एक वादा है बाबा, तेरा दास बनकर रहूँगा, हर पल तेरे नाम में खोया रहूँगा। हारे का सहारा तू ही है मेरे साँवरे, तेरे बिना कुछ नहीं। ये अर्जी दरबार में रखी है, सुन लेना और अपना सेवक बना लेना। दिल की ये पुकार कभी थमती नहीं, बस तेरी कृपा की उम्मीद में सांस चलती रहती है।
तेरी सेवा से इंकार किया तो ये जीवन व्यर्थ लगने लगता है। बस एक वादा है बाबा, तेरा दास बनकर रहूँगा, हर पल तेरे नाम में खोया रहूँगा। हारे का सहारा तू ही है मेरे साँवरे, तेरे बिना कुछ नहीं। ये अर्जी दरबार में रखी है, सुन लेना और अपना सेवक बना लेना। दिल की ये पुकार कभी थमती नहीं, बस तेरी कृपा की उम्मीद में सांस चलती रहती है।