आयो नंदगांव में होली खेलन, नटवर नंद किशोर, नटवर नंद किशोर, आयो छलिया माखन चोर, आयो नंदगांव में होली खेलन, नटवर नंद किशोर।
संग में ग्वाल बाल मस्ताने, रबड़ी टिकिया घोटे छाने, सजे स्वांग में ढप मनमाने, बने सखा पर लगे जनाने, भेट गुलाल हाथ पिचकारी, छाय रहे चाहूँ और,
आयो, ओ आयो, ओ आयो नंदगांव में होली खेलन, नटवर नंद किशोर।
संघ झांझ ढप ढोल बजावत, तरह तरह की गारी गावत, होरी है होरी है शोर मचावत, अबीर गुलाल उड़ावत, आवत लावत भर भर बोर, आयो, ओ आयो, ओ आयो नंदगांव में होली खेलन, नटवर नंद किशोर।
Holi Bhajan,Krishna Bhajan Lyrics Hindi
भीखम सखा फाग नहीं पावे, पकड़ जनानौ साज सजावे, घेर सकल सब नाच नचावे, इत में घेरुं गली रंगीली, उत्त साकली खोल, आयो, ओ आयो, ओ आयो नंदगांव में होली खेलन, नटवर नंद किशोर।
यह है नंद गांव के पंडा, गाय चरावे बीने कांडा, आए लिन्हे ढाल प्रचंडा, झंडा छीन लगाओ डंडा,
कर देओ भांडा फोड़, आयो, ओ आयो, ओ आयो नंदगांव में होली खेलन, नटवर नंद किशोर।
आयो नंदगांव में होली खेलन, नटवर नंद किशोर, नटवर नंद किशोर, आयो छलिया माखन चोर, आयो नंदगांव में होली खेलन, नटवर नंद किशोर।