कैसी कुमति भई इन नामों की

कैसी कुमति भई इन नामों की

कैसी कुमति भई इन नामों की या कलयुग में भैया,

या कलयुग में भैया,या कलयुग में भैया,
कैसी कुमति भई इन नामों की या कलयुग में भैया।

रामचंद्र जी रिक्शा चला रहे,
भरत लाल कोठेन पर जा रहे,
लक्ष्मण खाट बुनत हैं बानन की या कलयुग में भैया,
कैसी कुमति भई इन नामों की या कलयुग में भैया,
या कलयुग में भैया,या कलयुग में भैया,
कैसी कुमति भई इन नामों की या कलयुग में भैया।

आलू प्याज कन्हैया काटे,
यशोदा छाछ मांगती डोले,
राधा पौधे लगावे धानन की या कलयुग में भैया,
कैसी कुमति भई इन नामों की या कलयुग में भैया,
या कलयुग में भैया,या कलयुग में भैया,
कैसी कुमति भई इन नामों की या कलयुग में भैया।

विष्णु पी रहे दारू सूकी,
लक्ष्मी घर में भूखी बैठी,
इनकी झुमकी बिक गई कानन की या कलयुग में भैया,
कैसी कुमति भई इन नामों की या कलयुग में भैया,
या कलयुग में भैया,या कलयुग में भैया,
कैसी कुमति भई इन नामों की या कलयुग में भैया।

शंकर देखो बने हलवाईया,
गौरी माँज रही है कढ़ाईयां,
गणपति भरे कचौरी आलून की या कलयुग में भैया,
कैसी कुमति भई इन नामों की या कलयुग में भैया,
या कलयुग में भैया,या कलयुग में भैया,
कैसी कुमति भई इन नामों की या कलयुग में भैया।

कैसी कुमति भई इन नामों की या कलयुग में भैया,
कैसी कुमति भई इन नामों की या कलयुग में भैया,
या कलयुग में भैया,या कलयुग में भैया,
कैसी कुमति भई इन नामों की या कलयुग में भैया।

भजन श्रेणी : आध्यात्मिक भजन (Read More : Devotional Bhajan)

भजन श्रेणी : विविध भजन/ सोंग लिरिक्स हिंदी Bhajan/ Song Lyrics

KESI KUMATI HUI IN NAMO KI IS KALYUG ME BHAIYA

Next Post Previous Post