अपना है सेठ गणपति लाला भजन

अपना है सेठ गणपति लाला भजन

शिव शंकर सूत देव गणपति,
देवों में बलकारी,
सबसे पहले तेरा सुमिरन,
करती दुनिया सारी,
देवों में देव है निराला,
अपना है सेठ गणपति लाला।।

रणत भंवर दरबार लगा,
बैठा है सरकार वहाँ,
सिद्धिविनायक सा जग में,
और कोई दातार कहाँ,
सारी दुनिया का वो रखवाला,
अपना है सेठ गणपति लाला,
देवों में देव है निराला,
अपना है सेठ गणपति लाला।।

चार भुजाओं धारी है,
मूषक की सवारी है,
लड्डुवन का तुझे भोग लगे,
भक्तों का हितकारी है,
सारे विघ्नों को इसने टाला,
अपना है सेठ गणपति लाला,
देवों में देव है निराला,
अपना है सेठ गणपति लाला।।

दुंद दुंदाला, सूंड सुंडाला,
मस्तक मोटा, कान है,
देवों के सिरमौर गजानन,
ऊँची तेरी शान है,
सबकी झोली में इसने डाला,
अपना है सेठ गणपति लाला,
देवों में देव है निराला,
अपना है सेठ गणपति लाला।।

शिव शंकर सूत देव गणपति,
देवों में बलकारी,
सबसे पहले तेरा सुमिरन,
करती दुनिया सारी,
देवों में देव है निराला,
अपना है सेठ गणपति लाला।।


अपना है सेठ गणपति बप्पा APNA HAI SETH GANPATI BAPPA | NEW GANESH BHAJAN 2019 | SURESH DADHICH

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 


यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर गणेश भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post