बजे मुरलिया प्यारे की नटखट मोहन मुरारी
बजे मुरलिया प्यारे की नटखट मोहन मुरारी की
अरे बजे मुरलिया प्यारे की,नटखट मोहन मुरारी की,
गऊ चरैया प्यारे की,
छलिया नन्द दुलारे की,
बजे मुरलिया प्यारे की,
नटखट मोहन मुरारी की।।
मुरली की धुन सुन के आई,
होश रहा न सुध बिसराई,
मस्ती छाई मति वाले की
छलिया नन्द दुलारे की,
बजे मुरलिया प्यारे की,
नटखट मोहन मुरारी की।।
ठुमक ठुमक चले चाल सांवरिया,
लेके संग सब ग्वाल सांवरिया,
मैं भी दीवानों मलिहारे की
छलिया नन्द दुलारे की,
बजे मुरलिया प्यारे की,
नटखट मोहन मुरारी की।।
रंग रसिया रंग रास रचावै
खुद नाचे सब जगत नचावे,
रही राह तके रखवाले की
छलिया नन्द दुलारे की,
बजे मुरलिया प्यारे की,
नटखट मोहन मुरारी की।।
अरे बजे मुरलिया प्यारे की,
नटखट मोहन मुरारी की,
गऊ चरैया प्यारे की,
छलिया नन्द दुलारे की,
बजे मुरलिया प्यारे की,
नटखट मोहन मुरारी की।।