है भूमण्डल में भारत देश महान 28 हुतात्माएँ जिस पर जयमल फत्ता, गोरा, बादल ने दे दी निज जान, दुर्गादास, अमरसिंह, तेग बहादुर, किये निछावर प्राण। बाल हकीकत ने सिर कटवाया, पर तजी न धार्मिक आन, दीवारों में चुना दिये तन फतेह, जोरावर सन्तान। गरम लोह से बन्दा ने, खिंचवा कर खाल हुये कुर्बान, मतीराम ने आरी से, तन फड़वाया रख धार्मिक मान। सम्भाजी ने खिंचवाकर निज, जीभ दिया जिस पर बलिदान, जिस पर निज आंखे फुड़वाई, पृथ्वीराज चौहान महान। जौहर की ज्वाला में जल,
सतियों ने बचाई शान, है भूमण्डल में भारत देश महान।
29 शहीदगण जिस पर हुए शरीद हजारों बूढे, बच्चे और जवान, वीर भगतसिंह ने तो फांसी पर, चढ़कर दी बली महान। खुदीराम प्रिय राजगुरु, सुखदेव चढ़े शूली पर आन, और चन्द्रशेखर आजाद, व बिस्मिल चढ़ा दिये निज प्राण। रास बिहारी, हरदयाल और, नन्दकुमार हुए कुर्बान, ऊधमसिंह, राणाडे, तांत्या, नाना लाहिड़ी ने दी जान। लालाजी, बिन्दाबाबा, धन्धु व गणेश दिये बलिदान, प्राण निछावर किये अनेकों,
New Trending Bhajan Lyrics in Hindi (Viral Bhajan with Lyrics)
करके कालापानी पान। जलिंयावाला बाग शहीदी, का है तीर्थ स्थान, है भूमण्डल में भारत देश महान।
30 शहीदेधर्म और देश दयानन्द ने विष पीकर, जिस भारत की आँखे खोली, श्रद्धानन्द ने देश धर्म हित, सीने में खाई गोली। लेखराम ने छूरे खा, निज खून से भर दी रिपु झोली, राजपाल औ रामचन्द्र की, चली शहीदों में डोली। विगत सतावन में लक्ष्मी ने, निज खून से खेली होली, हुई निजाम औ गोआ में भी, अमर शहीदों की टोली। इधर बयालिस की बलियों से,
अंग्रेजी दुनियां डोली, और छियालिस में वंगी माँ ने, खून से रंगी चोली। सैंतालिस में दिये सिन्ध, पंजाब बहुत बलिदान, है भूमण्डल में भारत देश महान।
31 स्वराज नायक जहां हुये हैं दयानन्द, सम स्वराज्य उद्घोषक महान, उनके पीछे श्रद्धानन्द, जैसे हुए सैकड़ों बलिदान। वासुदेव औ तिलक, गोखले, नौरूजी स्वातन्त्र्य प्राण, हुए मालवी, केशवचन्द्र, स्वदेश भक्त आजाद सुजान। महेन्द्र, भाई परमानन्द, व सावरकर विप्लवी महान, हुए राज गोपालाचारी, कृष्णन, मेनन सुर विद्वान। जहां हुए हैं लौह पुरुष, सरदार पटेल सुभट सन्तान, जहां हुए हैं मृत्युंजय, नेताजी सुभाष वीर जवान। जहां हुए राजेन्द्र राष्ट्रपति, शास्त्रीसम प्रधान, है भूमण्डल में भारत देश महान।
भारत गौरव गान भाग 8 || विश्वगुरु भारत || वीर हुतात्माएँ, शहीदगण, शहीदेधर्म और देश