दाता अगर तेरा सहारा मिल जाए भजन

दाता अगर तेरा सहारा मिल जाए भजन

दाता अगर तेरा सहारा मिल जाए,
मेरे जीवन की कशती को निश्चय ही किनारा मिल जाए....

तुम ही हो सबके सतगुरु देव, तुझसा नहीं कोई दूजा है,
गुरु भव से पार निकालेंगे तेरी पूजा ही बस पूजा है,
तेरे नाम का प्याला पीयू मैं, अगर तेरा जाम मिल जाए,
दाता अगर तेरा सहारा मिल जाए,
मेरे जीवन की कशती को निश्चय ही किनारा मिल जाए....

तेरा ही मैं बस दर्श करू, तेरा ही ध्यान लगाऊं मैं,
बस इतनी कृपा कर दो प्रभु, तेरे चरणों में बस जाऊं मैं,
तेरे नाम का प्याला पीयू मैं, अगर तेरा जाम मिल जाए,
दाता अगर तेरा सहारा मिल जाए,
मेरे जीवन की कशती को निश्चय ही किनारा मिल जाए....

सोचू तो भला मैं क्या सोचू, जो बैठे सोचने वाले हैं,
मैं जेब अपनी क्या देखूं क्या लाया था जो खाली है,
तू ही मिले सतगुरु हमको जनम दोबारा मिल जाए,
दाता अगर तेरा सहारा मिल जाए,
मेरे जीवन की कशती को निश्चय ही किनारा मिल जाए....



इक तेरा सहारा मिल जाए दाता | WaheGuru Bhajan | Guru Nanak | Guru Ji Bhajan

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post