नमो नारायण जपते जपते गुरु भजन

नमो नारायण जपते जपते गुरु भजन

जिंदगी उदास रहती है, तेरे मिलन की आस रहती है,
तुम आओ तो कोई बात बने, मुझे तो तेरी ही तलाश रहती है।

सुमिरन वो नशा है, जो कभी छूटता नहीं,
सतगुरु वो भरोसा है, जो कभी टूटता नहीं,
जिसे आदत है संतों के सत्संग में आकर बैठने की,
तो फिर भवसागर में वो कभी  डूबता नहीं।

नमो नारायण जपते जपते, बीतीं रे उमरिया,
सतगुरु प्यारे कब आओगे, भक्तों की डगरिया.....

मैं निर्गुणियां गुण ना कोई, भजन भाव ना जानू जी,
नाथ आपके दर्शन खातिर, कब से राह निहारूं जी,
चरण कमल से पावन कर दो, दास की झोंपडिया,
नमो नारायण जपते जपते....

सतगुरु की जो शरण में आता, सबकुछ वो पाता है,
लोहा कंचन हो जाता, जो प्यार गुरु का पाता है,
मुझ पर दाता कर्म कमा दो, फंदा काटो 84 का,
नमो नारायण जपते जपते....,,

शिव रूपी मेरे सतगुरु प्यारे, सारे जग से न्यारे हैं,
साध संगत में बैठे देखो, लगते कितने प्यारे हैं,
हरि मिलन की राह बताते, ज्ञान की खोल गठरिया,
नमो नारायण जपते जपते....

महामंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी जी, रूप राम और श्याम का,
संत शिरोमणि कमल पुरी जी, रूप लखन बलराम का,
मात पिता बन लाड लडाते, करते मेहर नजरिया,
नमो नारायण जपते जपते....



जीवन को सुखी व निरोगी रखने वाला नारायण जाप - Narayan Jaap - Tara Devi - Krishna dhuni

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post