मां का आशीर्वाद जग में चारों धाम भजन

मां का आशीर्वाद जग में चारों धाम भजन

मां का आशीर्वाद जग में,
चारों धाम से न्यारा है,
मां है तो हर सहारा है,
मां का आशीर्वाद।

हमको जन्म देकर,
उपकार किया मां ने,
है मां का कर्ज बड़ा,
मां की चरण सेवा,
करते रहें नित हम,
हमारा ये फर्ज बड़ा,
जन्मी के जैसा,
तो कोई और ना हमको प्यारा है,
मां है तो हर सहारा है,
मां का आशीर्वाद।

उंगली पकड़कर के,
चलना सिखाती मां,
सिखाती बोलना,
आंचल की छैया में,
हमको सुलाती मां,
सुनाकर लोरियां,
बच्चों के लिए,
मां ने सारा जीवन वारा है,
मां है तो हर सहारा है,
मां का आशीर्वाद।

बच्चों की आंखों में,
आ जाए आंसू,
तो मां भी रोती है,
पुचकार कर हमको,
सीने से लगाये जो,
वो मां ही होती है,
मां के कलेजे का,
टुकड़ा बच्चा आंख का तारा है,
मां है तो हर सहारा है,
मां का आशीर्वाद।

देती है बच्चों को,
संस्कार जीने का,
कर्मों का ज्ञान भी,
मां की दुआओं से,
बनती हैं तकदीरें,
मिलता है मान भी,
चोखानी जन्मी की,
महिमा गाता ये जग सारा है,
मां है तो हर सहारा है,
मां का आशीर्वाद।

मां का आशीर्वाद जग में,
चारों धाम से न्यारा है,
मां है तो हर सहारा है,
मां का आशीर्वाद।



माँ का आशीर्वाद जग में चारों धाम से न्यारा है #maa #matabhajan #maadurga #navratri #bhajan #trending

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post