जहां ले चलोगे वहीं मैं चलूंगी भजन

जहां ले चलोगे वहीं मैं चलूंगी भजन

जय श्री श्याम,
जय श्री श्याम।
जहां ले चलोगे, वहीं मैं चलूंगी,
जहां ले चलोगे, वहीं मैं चलूंगी,
जहां श्याम रख लोगे,
वहीं मैं रहूंगी,
जहां ले चलोगे, वहीं मैं चलूंगी,
जहां ले चलोगे, वहीं मैं चलूंगी।

ये जीवन समर्पित,
चरणों में तुम्हारे,
ये जीवन समर्पित,
चरणों में तुम्हारे,
तुम्हीं मेरे सर्वश्व
तुम्हीं प्राण प्यारे,
तुम्हें छोड़ कर श्याम,
किस से कहूंगी,
जहां ले चलोगे, वहीं मैं चलूंगी,
जहां ले चलोगे, वहीं मैं चलूंगी।

ना कोई उलाहना,
ना कोई है अर्जी,
ना कोई उलाहना,
ना कोई है अर्जी,
कर लो करा लो चाहे,
जो है तेरी मर्जी,
कहना भी होगा तो,
तुम्हीं से कहूंगी,
जहां ले चलोगे, वहीं मैं चलूंगी,
जहां ले चलोगे, वहीं मैं चलूंगी।

दयानाथ दयनीय,
ये मेरी अवस्था,
तेरे हाथ अब,
मेरे सारी व्यवस्था,
जो भी कहोगे तुम,
जो भी कहोगे श्याम,
वही मैं करूंगी,
जहां ले चलोगे, वहीं मैं चलूंगी,
जहां ले चलोगे, वहीं मैं चलूंगी।

जहां ले चलोगे, वहीं मैं चलूंगी,
जहां ले चलोगे, वहीं मैं चलूंगी,
जहां श्याम रख लोगे,
वहीं मैं रहूंगी,
जहां ले चलोगे, वहीं मैं चलूंगी,
जहां ले चलोगे, वहीं मैं चलूंगी।


 
जहाँ ले चलोगे वही मै चलूंगी - Jahan Le Chaloge Wahi Mai Chalungi - Sapna Vishwakarma ‪@SaawariyaMusic‬
 
श्याम जब भी कहीं ले चलते हैं, दिल बिना एक पल सोचे उनके साथ चल पड़ता है। जहाँ वो रख देते हैं, वहीं ठहर जाना ही जीवन का सबसे सुकून भरा ठिकाना लगता है। ये सारा जीवन उनके चरणों में समर्पित हो चुका है। वो ही सर्वस्व हैं, वो ही प्राणों से प्यारे हैं। उनके अलावा अब किसी से कुछ कहने की ज़रूरत नहीं रह गई है।
ना कोई शिकायत, ना कोई अर्जी, बस उनकी मर्जी में पूरी तरह राज़ी रहना है। दयानाथ की दयनीय अवस्था देखकर उन्होंने सारी व्यवस्था अपने हाथों में ले ली है। अब जो भी कहेंगे, वही करना है, जो भी चाहेंगे, वही बनना है। चाहे कहीं भी ले जाएँ, चाहे जैसे भी रखें, बस उनके साथ होने का सुकून ही काफी है।
 
 
► Album - Jaha Le Chaloge
► Song - Jaha Le Chaloge
► Singer - Sapna Vishwakarma
► Music - Kailash kumar Shrivastav

Next Post Previous Post