राम राम तुम रटा करो संकट टल जायेगा भजन
राम राम तुम रटा करो संकट टल जायेगा भजन
राम राम तुम रटा करो,संकट टल जायेगा,
शरण में प्रभु के रहा करो,
तू प्रभु का हो जायेगा,
राम राम तुम रटा करो,
संकट टल जायेगा,
शरण में प्रभु के रहा करो,
तू प्रभु का हो जायेगा।
मन रम जायेगा,
सुमिरन कर लो,
वो सबके स्वामी,
जीवन के कांटे फूल बनेंगे,
बंधन मुक्त हो जायेगा,
राम राम तुम रखा करो,
संकट टल जायेगा,
शरण में प्रभु के रहा करो,
तू प्रभु का हो जायेगा।
दो अक्षर का नाम प्रभु का,
कितना है प्यारा,
जप जो लेता इसको दिल से,
मिटता दुख सारा,
भवसागर पार कराने वाले,
आस है बस तेरी,
बिन तेरे एक कदम ना चलती,
है नैया मेरी,
सिया राम भज लेना तुम,
दुख ना कभी आयेगा,
जीवन का हर संकट तेरा,
सुख में बदल जायेगा,
राम राम तुम जपा करो,
संकट टल जायेगा,
शरण में प्रभु के रहा करो,
तू प्रभु का हो जायेगा।
हृदय बसे मेरे राम प्रभु जी,
दरस की लालसा है,
राम लखन संग सीता माता से,
मिलने की आशा है,
तीनों लोक संवर जायेगा,
तुम भी भज लेना,
सोते जागते राम नाम का,
जप तू कर लेना,
ध्यान लगाना उनका हरदम,
कृपा उनकी पायेगा,
जीवन का हर संकट तेरा,
सुख में बदल जायेगा,
राम नाम तुम रटा करो,
हर संकट टल जायेगा,
शरण में प्रभु के रहा करो,
तू प्रभु का हो जायेगा।
राहों में तेरे कांटे ना आये,
राम नाम रस पीले,
राम सिया का ध्यान लगाकर,
तू खुश होकर जी ले,
बंदी बंधन से मुक्त हो,
जाता है सब प्राणी,
प्रभु कृपा जब बरसती है,
अज्ञानी होते ज्ञानी,
राम प्रभु के आशीष से,
तेरा जीवन तर जायेगा,
जीवन का हर संकट तेरा,
सुख में बदल जायेगा,
राम राम तुम रटा करो,
संकट टल जायेगा,
शरण में प्रभु के रहा करो,
तू प्रभु का हो जायेगा।
राम राम तुम रटा करो,
संकट टल जायेगा,
शरण में प्रभु के रहा करो,
तू प्रभु का हो जायेगा,
राम राम तुम रटा करो,
संकट टल जायेगा,
शरण में प्रभु के रहा करो,
तू प्रभु का हो जायेगा।
मन रम जायेगा,
सुमिरन कर लो,
वो सबके स्वामी,
जीवन के कांटे फूल बनेंगे,
बंधन मुक्त हो जायेगा,
राम राम तुम रखा करो,
संकट टल जायेगा,
शरण में प्रभु के रहा करो,
तू प्रभु का हो जायेगा।
भजन श्रेणी : राम भजन (Ram Bhajan)
राम-राम तुम रटा करो ~ Lord Rama Bhakti Bhajan With Lyrics जय श्री राम
स्वर व संगीत- रितेश मिश्रा
गीत- शैलेश कुमार मिश्रा
प्रणेता - बी के सिंह
कंपनी - यू एस पी स्टूडियो
राम नाम की मिठास दिल को छू लेती है। जब हम रोज़-रोज़ इस दो अक्षर वाले नाम को रटते हैं, तो जैसे जीवन के सारे बोझ हल्के पड़ने लगते हैं। कांटों भरी राहें अचानक फूलों से सज जाती हैं, मन में जो तनाव और डर बैठा रहता है, वो धीरे-धीरे पिघल जाता है। प्रभु राम जी का नाम जपने से हर मुश्किल आसान लगने लगती है, संकट खुद-ब-खुद दूर हो जाते हैं। जीवन में जो बंधन जकड़े रहते हैं, वो खुलने लगते हैं और आत्मा को एक अजीब सी आज़ादी मिलती है। राम नाम रस पीते ही सब कुछ बदल जाता है – दुख सुख में बदल जाते हैं, और जीने का तरीका ही अलग हो जाता है।
प्रभु राम जी सबके स्वामी हैं, जो हर दिल में बसते हैं। उनका नाम जपते हुए जब हम उनकी शरण में जाते हैं, तो जीवन भर की थकान मिट जाती है। सीता माता और लक्ष्मण जी के संग उनका दरस पाने की तड़प जागती है, और हृदय में बस यही आस रहती है कि कब वो मिलन होगा। राम नाम का सुमिरन सोते-जागते करते रहो, तो कृपा बरसती रहती है। अज्ञान की परतें हटती हैं, ज्ञान का प्रकाश फैलता है। राहों में कांटे नहीं आते, बल्कि खुशी और शांति का रास्ता बन जाता है। प्रभु राम जी की कृपा से जीवन तर जाता है, हर पल में उनका साथ महसूस होता है। आप सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे।
यह भजन भी देखिये