चुनरिया तारों जड़ी, मां को प्यारी बड़ी, लाल चुनरिया मैया की, ऐसे रंगवाऊंगी, सूरज चंदा गगन सितारे, सब जड़वाऊंगी।
राम लखन और भरत, शत्रुघ्न उसमे चरों भाई हो, ब्रह्मा विष्णु शिव शंकर, संग गणपति गौरा माई हो,
गंगा यमुना सरस्वती, चुनर पे जड़वाऊंगी, सूरज चंदा गगन सितारे, सब जड़वाऊंगी, लाल चुनरिया मैया की, ऐसे रंगवाऊंगी, सूरज चंदा गगन सितारे, सब जड़वाऊंगी।
बलदाऊ के संग चुनर में, बृज के कृष्णा कन्हाई हो,
Latest Newest Bhajans With Complete Lyrics (Viral Bhajan with Lyrics Hindi Text)
राधा रानी बृज महारानी, और यशोदा माई हो, नवग्रह नक्षत्र के तारे, मैं जड़वाऊंगी, लाल चुनरिया मैया की, ऐसे रंगवाऊंगी, सूरज चंदा गगन सितारे, सब जड़वाऊंगी।
नारद जी वीणा को लेकर, मधुर गान गाने होंगे,
शेषनाग और गरुड़ नदिया, चुनर में आते होंगे, खिल खिल के चुनरिया, मैं मर को ओढ़ाऊंगी, सूरज चंदा गगन सितारे, सब जड़वाऊंगी, लाल चुनरिया मैया की, ऐसे रंगवाऊंगी, सूरज चंदा गगन सितारे, सब जड़वाऊंगी।
चुनरिया तारों जड़ी, मां को प्यारी बड़ी, लाल चुनरिया मैया की, ऐसे रंगवाऊंगी, सूरज चंदा गगन सितारे, सब जड़वाऊंगी।
माता भजन | लाल चुनरिया मैया की ऐसे रंगवाऊंगी | Lal Chunariya Maiya Ki | Mata Bhajan | Sheela Kalson