मधुर मधुर बांसुरी दे रही सुनाई भजन

मधुर मधुर बांसुरी दे रही सुनाई भजन

मधुर मधुर बांसुरी,
दे रही सुनाई,
मानो या ना मानो,
वो है कृष्ण कन्हाई,
मधुर मधुर बांसुरी,
दे रही सुनाई,
मानो या ना मानो,
वो है कृष्ण कन्हाई।

बोलो राधे कृष्णा,
बोलो बोलो राधे कृष्णा,
बोलो राधे कृष्णा,
बोलो बोलो राधे कृष्णा।

एक तरफ़ महाभारत में,
ज्ञान देते गोपाला,
दूसरी तरफ़ रासलीला,
रचाते नन्द लाला,
एक तरफ़ महाभारत में,
ज्ञान देते गोपाला,
दूसरी तरफ़ रासलीला,
रचाते नन्द लाला,
प्रभु की अद्भुत माया,
समझ में ना आई,
मधुर मधुर बांसुरी,
दे रही सुनाई,
मानो या ना मानो,
वो है कृष्ण कन्हाई।

बोलो राधे कृष्णा,
बोलो बोलो राधे कृष्णा,
बोलो राधे कृष्णा,
बोलो बोलो राधे कृष्णा।

कभी माखन की चोरी में,
है वह पकड़े जाते,
वही माखनचोर,
कंस को मार गिराते,
कभी माखन की चोरी में,
है वह पकड़े जाते,
वही माखनचोर,
कंस को मार गिराते,
कभी पर्वत को उठा कर,
गिरधर नाम कहाई,
मधुर मधुर बांसुरी,
दे रही सुनाई,
मानो या ना मानो,
वो है कृष्ण कन्हाई।

बोलो राधे कृष्णा,
बोलो बोलो राधे कृष्णा,
बोलो राधे कृष्णा,
बोलो बोलो राधे कृष्णा।

भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)

भजन श्रेणी : खाटू श्याम जी भजन (Khatu Shyam Ji Bhajan)



मन मोहक मधुर मधुर बांसुरी भजन- Madhur Madhur Bansuri Shri Krishna Song - Bhakti Morning Song
Next Post Previous Post