होली खेलूंगी सांवरिया संग

होली खेलूंगी सांवरिया संग

वृंदावन में धूम मची है,
होली खेले नंदलाल,
राधा मारे भर पिचकारी,
सब सखियन के साथ,
होली है।

मै तो खेलुंगी श्याम संग होली,
आज बृज गलियां में,
खेरुगी खेरुगी होरी खेरुगी,
मै तो डोलुंगी बनके जोगनिया,
आज बृज गलियां में।

ब्रज का रंग यह खूब चढा है,
राह में कान्हा रोके खड़ा है,
रंग डारी मोरी कोरी चुनरिया लाल,
मै तो खेलुंगी श्याम संग होली,
आज ब्रज गलियां में।

कान्हा के हाथ कनक पिचकारी,
रंग डारी चुनरिया सारी,
ब्रज में मची है धूम,
देखो होली है,
मै तो खेलुंगी श्याम संग होली,
आज बृज गलियां में।

ग्वालन के संग कान्हा जाये,
सखियन के संग राधा आये,
बरसाने में खूब मची है धमाल,
मै तो खेलुंगी श्याम संग होली,
आज बृज गलियां में।

रंग गुलाल अबीर उडयो है,
कान्हा को सखियन पकड्यो है,
काले को राधा ने करदियो लाल,
मै तो खेलुंगी श्याम संग होली,
आज बृज गलियां में।
वृंदावन में धूम मची है,
होली खेले नंदलाल,
राधा मारे भर पिचकारी,
सब सखियन के साथ,
होली है।


holi khelungi Sawariya Sang||Lokesh D||Shubham J||holi special bhajan 2023||holi new song||holi geet
Next Post Previous Post