आओ भोले भंडारी देखूं कब से राह भजन
आओ भोले भंडारी देखूं कब से राह भजन
आओ भोले भंडारी देखूं,कब से राह तेरी,
तेरी इंतजार में,
प्यासी है निगाह मेरी ,
आओ भोले भंडारी देखूं,
कब से राह तेरी।
देखा है मैंने जब से,
बाबा तुम्हारा मुखड़ा,
उस दिन से दिल हमारा,
रहता है उखड़ा उखड़ा,
तेरी गहरी आँखों में,
डूबने की चाह मेरी,
तेरी इंतजार में,
प्यासी है निगाह मेरी।
अर्जी पे गौर करना,
अव गुण बुला के सारे,
मैं हूं तुम्हारा बेटा,
तुम जगत पिता हमारे,
पिता जी के नाते से,
करो परवाह मेरी,
तेरी इंतजार में,
प्यासी है निगाह मेरी।
नंदी पे चढ़ के आओ,
महादेव डमरू धारी,
पलके बिछा के तेरा,
स्वागत करे अनाड़ी,
हर्ष तेरा दीवाना,
मांगे है पन्हा तेरी,
तेरी इंतजार में,
प्यासी है निगाह मेरी।
आओ भोले भंडारी देखूं,
कब से राह तेरी,
तेरी इंतजार में,
प्यासी है निगाह मेरी ,
आओ भोले भंडारी देखूं,
कब से राह तेरी।
नववर्ष का प्रथम शुभ सोमवार | Aao Bhole Bhandari | आओ भोले भण्डारी | Shiv Bhajan 2020 | Harshit Malik
► Album - Aao Bhole Bhandari
► Song - Aao Bhole Bhandari
► Singer - Harshit Malik
► Music - Shankar Dey
► Lyrics - Raj Anari
➤ Label - Vianet Media
➤ Sub Label - Ambey
भोले भंडारी की राह देखते-देखते आँखें प्यासी हो जाती हैं। जब से उनका मुखड़ा देखा है, तब से दिल उखड़ा-उखड़ा सा रहता है। गहरी आँखों में डूब जाने की चाह हर पल बनी रहती है। नंदी पर चढ़कर आते हैं महादेव, डमरू की ध्वनि सुनकर मन नाच उठता है। पलके बिछाकर स्वागत करने को जी चाहता है।
अर्जी पर गौर करो बाबा, सारे गुण भुलाकर। हम तुम्हारे बच्चे हैं, तुम जगत के पिता हो। पिता के नाते थोड़ी सी परवाह कर दो। दीवाना हर्ष मांगता है सिर्फ तुम्हारी पनाह। इंतजार में हर सांस यही कहती है – आ जाओ भोले, एक बार दर्शन दे दो। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री शिव जी की।
यह भजन भी देखिये
दया थोड़ी सी कर दो ना मेरे दामन
अयोध्या के सम्राट जय जय श्री राम
बाला जी बाला जी तेरे दास आयें हैं