सेवक को अपने साँवरे यूँ ना सताइए संजय मित्तल

सेवक को अपने साँवरे यूँ ना सताइए संजय मित्तल


सेवक को अपने, साँवरे, यूँ ना सताइए,
पलके बिछाए राह तके, आ भी जाइए,
सेवक को अपने, साँवरे, यूँ ना...।।

नज़रों को इंतज़ार है, तेरे दीदार का,
बाहें बुला रही, प्रभु, प्यासा हूँ प्यार का,
दौलत ये थोड़ी प्यार की, हम पर लुटाइए,
सेवक को अपने, साँवरे, यूँ ना...।।

मीरा के प्यार को, प्रभु, सम्मान दे दिया,
देखी सुदामा की तड़प, सुखदान दे दिया,
मेरे भी कष्ट, साँवरे, अब तो मिटाइए,
सेवक को अपने, साँवरे, यूँ ना...।।

क्या देखते हो सामने, कुछ भी न ख़ास है,
नीचे ज़रा निहारिए, चरणों में दास है,
सोनू पे करम ज़रा, नज़रें मिलाइए,
सेवक को अपने, साँवरे, यूँ ना...।।



Sevak Ko Apne Saanware Yu Na || सेवक को अपने साँवरे यु ना || Superhit Krishna Bhajan | Sanjay Miital

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

Album Name : Akhada Baba Shyam Ka
Song Name: Sevak Ko Apne Saanware Yu Na 
Singer Name: Sanjay Mittal
Music - DIPANKAR SAHA
Lyrics - Sonu
Label - Vianet Media
Sub Label - Saawariya Music And Films
 
प्रभु के प्रति सच्चा प्रेम किसी दिखावे का नहीं, बल्कि हृदय की गहराइयों से निकली उस पुकार का स्वर है, जो हर क्षण उनके दर्शन और सान्निध्य की अभिलाषा रखती है। जब मन अपने आराध्य के प्रेम में डूब जाता है, तब संसार का कोई सुख उसे पूर्ण संतोष नहीं दे पाता। आँखें केवल उनके दर्शन की प्रतीक्षा करती हैं और हृदय उनकी कृपा की एक झलक पाने के लिए व्याकुल रहता है। प्रभु की करुणा पर अटूट विश्वास ही भक्त की सबसे बड़ी शक्ति बन जाती है। यही भरोसा उसे हर कठिन समय में धैर्य देता है कि वे अपने किसी भी शरणागत को निराश नहीं लौटाते। उनके चरणों में विनम्रतापूर्वक समर्पित होने से मन का अहंकार मिट जाता है और प्रेम, श्रद्धा तथा संतोष का भाव जागृत होता है। जब ईश्वर की कृपा दृष्टि भक्त पर पड़ती है, तब जीवन के कष्ट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं और हृदय भक्ति के आनंद से भर उठता है। यही प्रार्थना रहती है कि उनका स्नेह और संरक्षण जीवनभर बना रहे। जय श्री श्याम बाबा की! 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post