भगवान को भी दुख आन पड़ा

भगवान को भी दुख आन पड़ा

दुनिया के दुख हरने वाले,
भगवान को भी दुख आन पड़ा,
जग को रोशन करने वाले को,
काली रात में आना पड़ा,
दुनिया के दुख हरने वाले,
भगवान को भी दुख आन पड़ा।

जब जेल के ताले टूट गये,
मां बाप के बंधन छूट गये,
जब जन्म लिया बंदी गृह में,
तो तुरंत ही गोकुल जाना पड़ा,
दुनिया के दुख हरने वाले,
भगवान को भी दुख आन पड़ा।

यह चौदह लोक के स्वामी हैं,
घट घट के अंतर्यामी हैं,
सुंदर महलों को छोड़ सभी,
इन्हें जन्म जेल में लेना पड़ा,
दुनिया के दुख हरने वाले,
भगवान को भी दुख आन पड़ा।

यह अजर अमर और अविनाशी,
मथुरा और वृंदावन वासी,
गोकुल वासी की रक्षा में,
गोवर्धन को भी उठाना पड़ा,
दुनिया के दुख हरने वाले,
भगवान को भी दुख आन पड़ा।

दुनिया के दुख हरने वाले,
भगवान को भी दुख आन पड़ा,
जग को रोशन करने वाले को,
काली रात में आना पड़ा,
दुनिया के दुख हरने वाले,
भगवान को भी दुख आन पड़ा।
 




भगवान को भी दुःख आन पड़ा | BHAGWAN KO BHI DUKH AAN PADA | BHAJAN2020

Next Post Previous Post