झूला झूल रही जगदम्बे झोटा दे रहयो लांगुरिया

झूला झूल रही जगदम्बे झोटा दे रहयो लांगुरिया

झूला झूल रही जगदम्बे,
झोटा दे रहयो लांगुरिया,
झूला झूल रही जगदम्बे,
झोटा दे रहयो लांगुरिया,
दे रहयो लांगुरिया,
ओ झोटा दे रहयो लांगुरिया,
झूला झूल रही जगदम्बे,
झोटा दे रहयो लांगुरिया।

काहे की डोरी मंगवाई,
काहे को पटला,
काहे की डाल पे,
झूला डालो झूल रही मैया।

रेशम की डोरी मंगवाई,
चन्दन को पटला,
नीम डाल पे झूला डालो,
झूल रही मैया।

ब्रह्म लोक से ब्रह्मा जी आये,
ब्रह्माणी आयी साथ,
उनके संग में नारद आये,
लेके वीणा हाथ।

अमरनाथ से भोले आये,
गोरा आयी साथ,
उनके संग में गणपति आये,
मोदक लेके हाथ।

बैकुंठ से विष्णु जी आये,
लक्ष्मी आयी साथ,
शेष नाग तो संग में आये,
इन दोनों के साथ।

अवधपुरी से राम जी आये,
सीता आई साथ,
उनके संग में हनुमत आये,
लेके घोटा हाथ।

द्वारिका से आये कन्हैया,
राधा रुक्मण साथ,
उनके संग में दाऊ आये,
हल को लेकर हाथ। 
 


Watch लांगुरिया भजन : झूला झूल रही जगदम्बे झोटा दे रहयो लांगुरिया #languryabhajan #langurbhajan

Next Post Previous Post