मन हो जा दीवाना रे बाला जी के चरणों भजन

मन हो जा दीवाना रे बाला जी के चरणों में

मन हो जा दीवाना रे,
बाला जी के चरणों में,
तू कर ले ठिकाना रे,
हनुमान जी के चरणों में,
मन हो जा दीवाना रे।

पिता पवन अंजनी महतारी,
शिव शंकर के तुम अवतारी,
सारा झुकता जमाना रे,
हनुमान जी के चरणों में,
मन हो जा दीवाना रे।

अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता,
भक्तों के अटके काम बनाता,
कभी अर्जी लगाना रे,
हनुमान जी के चरणों में,
मन हो जा दीवाना रे।

निर्धन को धनवान बनाता,
निर्बल को बलवान बनाता,
भरा रहता खजाना रे,
हनुमान जी के चरणों में,
मन हो जा दीवाना रे।

तन के सारे रोग मिटाता,
भवर से नैया पार लगाता,
मेरी बिनती सुनाना रे,
हनुमान जी के चरणों में,
मन हो जा दीवाना रे।

मन हो जा दीवाना रे,
बाला जी के चरणों में,
तू कर ले ठिकाना रे,
हनुमान जी के चरणों में,
मन हो जा दीवाना रे।


#BALAJISPECIAL||सारा झुकता जमाना रे बालाजी के चरणों में||SARA JHUKTA JAMANA RE BALAJI KE CHARNO ME||

Jagdish Cassette Bhakti
मन हो जा दीवाना रे बाला जी के चरणों में 
Singer:- Narender Kaushik Samchana Wale
Jagdish Studio Narela
writer:- Ashok Guhaniya 

यह भजन भी देखिये
तेरे चरण कमल में श्याम
डमरू बजावे भोला अपनी बारात में
राम तजूँ पै गुरु न बिसारूँ 

Next Post Previous Post