रंग रंगीला छैल छबीला सांवरिया सरकार

रंग रंगीला छैल छबीला सांवरिया सरकार

रंग रंगीला छैल छबीला,
सांवरिया सरकार,
विनती बारम्बार करू मैं,
आ जाओ एक बार।

एक झलक दर्शन की देदो,
और ना कुछ मैं चाहूं,
उम्र बिता दू इन चरणों में,
तेरा गुण बस गाऊं,
बांसुरियां की तान सुना दे,
मैं उस में खो जाऊ,
सोना चांदी धन दौलत की,
मुझको नहीं दरकार,
विनती बारम्बार करू मैं,
आ जाओ एक बार।

जीवन देने वाले आज,
क्यू ना प्रीत निभाये,
तुझको पाने भक्तो की,
याद कभी ना आये,
रह ना सकती तेरे बिना,
कैसे तुम्हे समझाएं,
रंग सभी फीके है तुझ बिन,
फीके है ये मनोहर,
विनती बारम्बार करू मैं,
आ जाओ एक बार।

ऐसा लागे जन्म जनम,
का रिश्ता तेरा मेरा,
श्याम तुझपे ही ख़त्म करू,
और तुझपे ही हो सवेरा,
चार दिनों की ये ज़िंदगानी,
चार दिनों का बसेरा,
तू जो नहीं तो लहरी,
अपना जीना है बेकार,
विनती बारम्बार करू मैं,
आ जाओ एक बार।

रंग रंगीला छैल छबीला,
सांवरिया सरकार,
विनती बारम्बार करू मैं,
आ जाओ एक बार।
 

रंग रंगीला छैल छबीला | Rang Rangila Chhail Chhabila l Shyam Bhajan by Uma Lahari (HD Video)

Next Post Previous Post