भरी उनकी आँखों में है कितनी करुणा भजन

भरी उनकी आँखों में है कितनी करुणा भजन

भरी उनकी आँखों में है, कितनी करुणा
जाकर सुदामा भिखारी से पूछो

है करामात क्या उनके चरणों की रज
जाकर के गौतम की नारी से पूछो

कृपा कितनी करते हैं शरणागतों पे
कृपा कितनी करते हैं शरणागतों पे

बता सकते हैं यदि, बता सकते हैं यदि
बता सकते हैं यदि, मिलेंगे विभीषण

पतितों को पावन, वो कैसे बनाते
जटायु सरिस, माँसाहारी से पूछो

है करामात क्या उनके चरणों की रज
जाकर के गौतम की नारी से पूछो
प्रभु कैसे सुनते हैं, दुखियों की आहें
तुम्हें ज्ञात हो राजा, बलि की कहानी

निराधार का कौन, आधार है जग में
ये प्रश्न द्रुपद दुलारी से पूछो
है करामात क्या उनके चरणों की रज
जाकर के गौतम की नारी से पूछो
छ्मा शीलता उनमें, कितनी भरी है
बताएँगे भृगुजी, वो सब जानते हैं

हृदय उनका भावों का, है कितना भूंखा
विदुर सबरी से, बारी बारी से पूछो
है करामात क्या उनके चरणों की रज
जाकर के गौतम की नारी से पूछो


है करामात क्या इनके चरणों की रज में - पूज्य राजन जी।Rajan Jee Maharaj Bhajan Video 

Song Sung By : Sh. Rajesh Kumar Tiwari alias Pujya Rajan Jee Maharaj 
Lyrics By: Pujya Rajan Jee Maharaj
Music Composed By: Sh. Rajesh Kumar Tiwari alias Pujya Rajan Jee Maharaj 
Producer and Published By : Sh. Rajesh Kumar Tiwari alias Pujya Rajan Jee Maharaj 

यह भजन भी देखिये
नाम कीर्तन करो तुम सुधर जाओगे भजन
ओम नाम की चाय बड़ी मतवाली भजन
वैकुंठ में बैठे हैं प्रभु जी कृपा ये अपनी बरसा 

Next Post Previous Post